न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जान्हवी ने पहना शिखर के नाम का नेकलेस, जबसे मां बनीं तबसे कई चीजें भूल जाती हैं ये एक्ट्रेस

जान्हवी कपूर मौजूदा दौर की ऐसी एक्ट्रेस में शुमार हैं, जो अधिकतर समय सुर्खियों मंं बनी रहती हैं। कभी उनकी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Apr 2024 2:10:28

2 News : जान्हवी ने पहना शिखर के नाम का नेकलेस, जबसे मां बनीं तबसे कई चीजें भूल जाती हैं ये एक्ट्रेस

जान्हवी कपूर मौजूदा दौर की ऐसी एक्ट्रेस में शुमार हैं, जो अधिकतर समय सुर्खियों मंं बनी रहती हैं। कभी उनकी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर खबर आती है। फिलहाल जान्हवी अपने अफेयर के कारण लाइमलाइट में हैं। जान्हवी को अक्सर उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ कई इवेंट्स और मंदिरों में स्पॉट किया जाता है। दोनों का एक-दूसरे के लिए कमिटमेंट दिखता है। इसके बावजूद उन्होंने अभी तक खुलकर मोहब्बत का इजहार नहीं किया है।

हालांकि अब जान्हवी ने यूनिक स्टाइल में रिलेशनशिप कंफर्म किया है। दरअसल जान्हवी हाल ही में मुंबई में अपने पिता दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘मैदान’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। जान्हवी व्हाइट पैंट सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। लोगों की निगाहें जान्हवी के नेकलैस पर ठहर गई। इस पर 'शिकू' लिखा हुआ था, जो शिखर का निकनेम है। इसका खुलासा खुद जान्हवी ने कॉफी विद करण के 8वें सीजन के एपिसोड के दौरान किया था।

जब करण ने उनके 3 स्पीड डायल नंबर पूछे तो उसमें एक नाम ‘शिकू’ था। अब इससे साफ जाहिर हो रहा है कि एक्ट्रेस शिखर के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा रही हैं। इस इवेंट से जान्हवी के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो काफी वायरल हो रहे हैं। बोनी ने भी जूम के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शिखर के बारे में बात करते हुए कहा था कि मैं उससे प्यार करता हूं और रियल में कुछ साल पहले जान्हवी उससे नहीं मिल रही थी लेकिन मेरा उसके साथ वैसा ही रिश्ता था। मुझे पूरा यकीन था कि वह कभी भी एक्स नहीं हो सकता।

रुबीना दिलैक भूल जाती थीं कि जुड़वा बेटियों में से किसे पिलाया दूध...

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक मदरहुड जर्नी एंजॉय कर रही हैं। मां बनने के समय से ही रुबीना ने शो 'किसी ने बताया नहीं' शुरू किया था, जिसमें वह सेलेब्स के साथ बातचीत करती हैं। हाल ही में शो पर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा आईं। सुगंधा ने भी कुछ समय पहले एक बेटी को जन्म दिया है। शो की शुरुआत में रुबीना ने खुलासा किया कि जब से मैं मां बनी हूं, तबसे कई चीजें भूल जाती हूं। इतना ही नहीं शुरुआत में तो मैं ये तक भी भूल जाती थीं कि मैंने जुड़वा बेटियों में से किसको दूध पिलाया है।

इसके बाद से मैंने डायरी रखनी शुरू की जिसमें मैं लिखती थी कि किसको पहले दूध पिलाया है। एक बार जब कोई मां बन जाता है, तो वह अपनी पुरानी जिंदगी में वापस नहीं लौट सकता। इस टाइम पर मां ने मेरा बहुत साथ दिया। वह मेरे साथ रही हैं। जब तक मैं प्रेग्नेंट नहीं हुई मुझे खुद के बारे में ज्यादा पता चला। बता दें कि रुबीना ‘छोटी बहू’, ‘शक्ति’ सहित कई सीरियल में काम कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने ‘बिग बॉस 14’ का खिताब जीता था। साथ ही वह ‘झलक दिखला जा 10’ और ‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 12’ जैसे रियलिटी शो में भी नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष