न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 2.50 करोड़ रुपए की कार चलाती दिखीं जान्हवी कपूर, वीडियो वायरल, यह मशहूर एक्टर हुआ चोटिल

हाल ही जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दमदार कहानी और अदाकारी के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 Aug 2024 8:16:20

2 News : 2.50 करोड़ रुपए की कार चलाती दिखीं जान्हवी कपूर, वीडियो वायरल, यह मशहूर एक्टर हुआ चोटिल

हाल ही जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दमदार कहानी और अदाकारी के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। हालांकि इससे पहले रिलीज हुई जान्हवी की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने अच्छा बिजनेस किया था। फिलहाल सोशल मीडिया पर जान्हवी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह चमचमाती कार चलाती हुई नजर आ रही हैं।

दरअसल जान्हवी ने हाल ही में एक न्यू ब्रांड कार खरीदी है, जोकि दिखने में बेहद खूबसूरत है। लग्जरी लुक वाली इस कार का नाम Toyota Lexus है। यह SUV भारतीय बाजार में सबसे महंगे मॉडल में से एक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपए और ऑन-रोड कीमत करीब 2 करोड़ 87 लाख रुपए के आस-पास है। इस कार में रिक्लाइनर सीटें, सीट हीटर और एक मिनी रेफ्रिजरेटर जैसी स्पेशल फेसिलिटी भी हैं। बता दें कि जान्हवी के पास एक से बढ़कर एक कारें हैं। वह आएदिन अलग-अलग मॉडल की कारों के साथ दिखती हैं।

जान्हवी के पास मर्सिडीज GLE 250D है, जिसकी इंडियन मार्केट में कीमत 67 लाख 15 हजार रुपए है। जान्हवी BMW X5 (95 लाख 90 हजार रुपए) और मर्सिडीज बेंज एस-क्लास (1 करोड़ 62 लाख रुपए) की मालिक भी हैं। पिछले दिनों जान्हवी की बहन खुशी कपूर भी एक लग्जरी कार में घूमती नजर आई थीं, जिसकी कीमत करोड़ों में थी। जान्हवी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी अगली फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ है। इसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान भी हैं। यह 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जूनियर एनटीआर कर रहे थे ‘वॉर 2’ की शूटिंग, हाथ में आई चोट

साउथ इंडियन सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'RRR' के बाद दुनियाभर में लोकप्रिय हो गए हैं। हालांकि अब उनसे जुड़ी ऐसी खबर सामने आ रही है जिससे उनके प्रशंसक मायूस और चिंतित हो जाएंगे। दरअसल एनटीआर फिल्म 'वॉर 2' के सेट पर चोटिल हो गए। फिल्म में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में 'वॉर 2' की शूटिंग चल रही थी। एनटीआर एंट्री सीन के लिए शूट करने जा रहे थे, जो एक्शन सीन था।

इसके लिए यश राज स्टूडियो में सेटअप भी तैयार किया गया था। इसी बीच एनटीआर के हाथ में चोट लग गई। डॉक्टर ने उन्हें 2 महीने आराम करने की सलाह दी है। इसके बाद मुंबई में होने वाले उनके शेड्यूल को 2 महीने आगे खिसका दिया गया है। वे अब अक्टूबर में शूटिंग करेंगे। एनटीआर के इस एंट्री सीन को एक जहाज के अंदर फिल्माया जाएगा, जो कि एक दमदार फाइट सीक्वेंस है।

अब 2 महीने के लिए ऋतिक और कियारा साथ में फिल्म के शूट को आगे बढ़ाएंगे। कियारा की एंट्री भी फाइटिंग सीक्वेंस के साथ होने वाली है, जिसकी शूटिंग मलाड के एक मॉल में की जा चुकी है। इससे पहले एनटीआर जिम में वर्कआउट के दौरान भी घायल हो गए थे, जिसमें उनकी बाईं कलाई में मोच आ गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
तसलीमा नसरीन के बयान पर भड़के अभिजीत दीपके, बांग्लादेश से तुलना पर सुनाई खरी-खोटी
तसलीमा नसरीन के बयान पर भड़के अभिजीत दीपके, बांग्लादेश से तुलना पर सुनाई खरी-खोटी
योगी सरकार मदरसा शिक्षा कानून में करेगी बड़ा बदलाव, 12वीं तक ही सीमित होगी पढ़ाई, कैबिनेट में आएगा संशोधन प्रस्ताव
योगी सरकार मदरसा शिक्षा कानून में करेगी बड़ा बदलाव, 12वीं तक ही सीमित होगी पढ़ाई, कैबिनेट में आएगा संशोधन प्रस्ताव
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट तेज टर्बुलेंस की चपेट में, हवा में जोरदार झटकों से कई यात्री घायल
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट तेज टर्बुलेंस की चपेट में, हवा में जोरदार झटकों से कई यात्री घायल
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके