न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जान्हवी ने शुरू की इस फिल्म की शूटिंग, शेयर की तस्वीरें, इस एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए हैरान

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर जल्द ही साउथ इंडियन एक्टर राम चरण के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। उन्होंने फिल्म ‘आरसी 16’ की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Mar 2024 12:37:52

2 News : जान्हवी ने शुरू की इस फिल्म की शूटिंग, शेयर की तस्वीरें, इस एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए हैरान

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर जल्द ही साउथ इंडियन एक्टर राम चरण के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। उन्होंने फिल्म ‘आरसी 16’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है। बुधवार (20 मार्च) को हैदराबाद में फिल्म को लेकर पूजा सेरेमनी रखी गई। इसमें जान्हवी ग्रीन कलर की साड़ी पहने हुए दिखाई दीं। जान्हवी ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जान्हवी फोटो में राम चरण, उनके पिता सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ दिख रही हैं। दोनों एक्टर साउथ इंडियन गेटअप में हैं।

जान्हवी ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “स्पेशल डे और स्पेशल शुरुआत।” जान्हवी ने एक नहीं बल्कि चार तस्वीरें शेयर की हैं। सभी तस्वीरों में जान्हवी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यह प्रोजेक्ट एक पारंपरिक पूजा समारोह के साथ शुरू हुआ। मशहूर निर्माता अल्लू अरविंद ने निर्देशक बुच्ची बाबू सना को बाउंड स्क्रिप्ट सौंपी। राम चरण की ‘गेम चेंजर’ का निर्देशन कर रहे डायरेक्टर शंकर ने जान्हवी के पिता बोनी कपूर और अनमोल शर्मा द्वारा कैमरा चालू करने और चिरंजीवी द्वारा क्लैप बोर्ड बजाने के बाद राम चरण और जान्हवी के पहले शॉट का निर्देशन किया।

इस पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म में मशहूर संगीतकार एआर रहमान का संगीत है। ‘देवरा’ के बाद जान्हवी की यह दूसरी साउथ फिल्म है। ‘देवरा’ इसी साल रिलीज होगी। ‘आरसी 16’ का निर्देशन सुकुमार के शिष्य बुची बाबू सना करेंगे, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म "उप्पेना" के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने अपने इंस्टा पर शेयर कीं तस्वीरों की सीरीज

एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने साल 2008 के फेमस टीवी शो 'रामायण' में 'सीता' और 'लक्ष्मी' के किरदार से लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा वह कई सीरियल और रियलिटी शो में भी काम कर चुकी हैं। देबिना ने एक्टर गुरुमीत चौधरी से शादी की है। उनके दो बेटियां लियाना और दिविशा हैं। अब देबिना ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें उनका वजन काफी कम दिख रहा है।

देबिना ने 20 मार्च को इंस्टा हैंडल पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। उन्होंने एक मेटल-कलर वाली सीक्विन साड़ी पहनी है, जिसे उन्होंने वन शोल्डर्ड मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया था। इयररिंग्स और चूड़ी ने उनके लुक को और आकर्षक बना दिया। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने बॉडी फैट को कम कर लिया है।

देबिना ने कैप्शन में लिखा, "हर कर्व, हर मील के पत्थर को गले लगाया। जैसे ही मैं अपनी जर्नी का जश्न मनाती हूं, आत्मविश्वास खिल उठता है, सुंदरता के साथ अपने शेप को फिर से प्राप्त कर रही हूं और आत्म-उत्सव में आनंदित हूं।” फोटो पर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ इन फोटो को एडिटेड बता रहे हैं तो कुछ को लग रहा है कि देबिना ने सर्जरी कराई है। कुछ ने उनके डाइट चार्ट के बारे में भी पूछा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार