न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनंत-राधिका की मामेरू सेरेमनी में जान्हवी-शिखर की जोड़ी ने लूटी महफिल, ओरी ने ऐसे जमाया रंग

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर कई दिनों से खबरें चल रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Jul 2024 11:04:31

2 News : अनंत-राधिका की मामेरू सेरेमनी में जान्हवी-शिखर की जोड़ी ने लूटी महफिल, ओरी ने ऐसे जमाया रंग

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर कई दिनों से खबरें चल रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ में स्पॉट किया गया है। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर नहीं बोला है। कुछेक इंटरव्यू में जान्हवी और उनके पिता बोनी कपूर से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इशारों में संकेत जरूर दिए। अब जान्हवी और शिखर को एक बार फिर से साथ-साथ देखा गया।

मौका था बुधवार (3 जुलाई) को मुंबई में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 'मामेरू' सेरेमनी का। सोशल मीडिया पर कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जान्हवी, शिखर संग जैसे ही कार से उतरीं तो सभी की नजरें उन पर टिक गईं। मुकेश व नीता अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ में एंट्री करते ही जान्हवी, अनंत को गले लगाते हुए नजर आईं।

जान्हवी का बहुत खूबसूरत लुक देखने को मिला। जान्हवी गुलाबी और नारंगी लहंगे में कहर बरपा रही थीं। उन्होंने लुक को गले में कई स्टोन और डायमंड से जड़े गोल्डन चोकर के साथ पूरा किया। उनके कान में भारी झुमके लटके हुए थे। दूसरी ओर शिखर ने व्हाइट पजामा के साथ सीक्विन ब्लू शॉर्ट-कुर्ता पहना था।

जान्हवी के साथ अनंत व राधिका के भी दोस्त हैं ओरी

इस मौके पर वहां मौजूद पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। मानुषी ने गोल्डन और ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी थीं। सोशल मीडिया सेंसेशन और सेलेब किड्स के दोस्त ओरी, जावेद जाफरी के बेटे मीजान और शिखर के भाई वीर पहाड़िया भी सेरेमनी में शामिल हुए। ओरी, अनंत और राधिका के भी सबसे अच्छे दोस्तों की लिस्ट में शामिल हैं।

ओरी उनके घर पर होने वाले हर फंक्शन में शामिल होते हैं। इस बीच ओरी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे ढफली बजाते नजर आ रहे हैं। बता दें मामेरू सेरेमनी एक गुजराती फंक्शन है, जिसमें दुल्हन के मामा उसे मिठाई और उपहार देने आते हैं, जिसमें पैनेतर साड़ी, ज्वेलरी, हाथीदांत या सफेद चूड़ा उसके चाचा या मामा की तरफ से दिया जाता है।

अनंत 12 जुलाई को उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले मार्च में गुजरात के जामनगर और फिर इटली-फ्रांस में 3-3 दिन के प्री वेडिंग फंक्शन हुए थे, जिनमें बॉलीवुड सहित दुनियाभर की हस्तियों ने शिरकत की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क