न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जान्हवी कपूर इस कारण हुईं अस्पताल में भर्ती, बॉलीवुड के इस स्टार कपल के घर गूंजीं नन्हीं परी की किलकारियां

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को गुरुवार (18 जुलाई) को फूड पॉइजनिंग की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Jul 2024 7:08:54

2 News : जान्हवी कपूर इस कारण हुईं अस्पताल में भर्ती, बॉलीवुड के इस स्टार कपल के घर गूंजीं नन्हीं परी की किलकारियां

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को गुरुवार (18 जुलाई) को फूड पॉइजनिंग की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार अब जान्हवी की हालत पहले से बेहतर है। हालांकि जान्हवी को कमजोरी महसूस हो रही है। जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक जान्हवी की एक करीबी ने बताया कि उन्हें फूड पॉइजनिंग हुई है। वह बुधवार को पूरे दिन घर पर बेड रेस्ट करती रहीं। जान्हवी बेहद कमजोरी महसूस कर रही थीं। ऐसे में उन्होंने इस वीक के अपने सभी फिक्स कार्यक्रमों को सस्पेंड कर दिया।

वहीं जब आज सुबह भी उन्हें राहत नहीं मिली तो फैमिली मेंबर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर से मिलने और शुरुआती उपचार के बाद जान्हवी पहले से बेहतर महूसस कर रही हैं। हालांकि वह अभी भी बहुत कमजोर हैं। उम्मीद है कि उन्हें शुक्रवार तक हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाएगी। उल्लेखनीय है कि जान्हवी हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आई थीं।

इसके अलावा जान्हवी ऐड शूट के साथ लगभग हर दूसरे दिन बॉलीवुड की पार्टियों में भी शामिल होती हैं। शायद इस दौरान खान-पान बदलने से जान्हवी को फूड पॉइजनिंग की प्रॉब्लम हुई है। जान्हवी बीते कुछ दिनों से ही काफी कमजोर हालत में थीं, इसी वजह से वह जिम और शूटिंग पर भी नहीं जा पा रही थीं। जान्हवी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो हाल ही उनकी आगामी फिल्म ‘उलझ’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जान्हवी की पिछली फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ थी, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव थे।

ऋचा चड्ढा और अली फजल बने माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल के जीवन में बहुत बड़ी खुशी का प्रवेश हो गया है। कपल ने आज गुरुवार (18 जुलाई) को बेटी के आगमन घोषणा की है। हालांकि, उन्होंने बताया कि बेटी का जन्म 16 जुलाई को ही हो चुका था। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को नन्ही परी को लेकर खुशखबरी दी। उन्होंने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है।

इस स्पेशल नोट में लिखा, “हम 16.07.24 को एक स्वस्थ बच्ची के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी से झूम रहे हैं। हमारे परिवार बेहद खुश हैं और हम अपने शुभचिंतकों को उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हैं। प्यार, ऋचा चड्ढा और अली फजल।” हाल में कपल ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट से सुर्खियां बटोरी थीं। फरवरी में ऋचा और अली ने एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी।

इसमें लिखा था “1+1=3।” उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक छोटी सी दिल की धड़कन हमारी दुनिया में सबसे तेज आवाज है।” ऋचा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ में शानदार एक्टिंग कर वाहवाही बटोरी थी। दूसरी ओर, अली फजल इन दिनों ‘मिर्जापुर सीजन 3’ में गुड्डू पंडित के किरदार में धमाल मचा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क