न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी से पहले रकुल के साथ मंदिर पहुंचे जैकी, शेयर की फोटो, सुपरस्टार को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व फिल्मेकर जैकी भगनानी की जोड़ी पिछले काफी समय से आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन दिनों उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Jan 2024 2:05:28

2 News : शादी से पहले रकुल के साथ मंदिर पहुंचे जैकी, शेयर की फोटो, सुपरस्टार को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व फिल्मेकर जैकी भगनानी की जोड़ी पिछले काफी समय से आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन दिनों उनकी शादी को लेकर खूब खबरें चल रही हैं। रिपोर्टों के अनुसार वे इस साल फरवरी में विवाह बंधन में बंध जाएंगे। उन्होंने शादी के लिए गोवा को चुना है। इस बीच कपल भगवान श्रीराम के दर्शन करने पहुंचे। यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार कपल मुंबई में राम मंदिर प्रतिमूर्ति रथ का दौरा करने पहुंचे।

जैकी ने शुक्रवार (12 जनवरी) को खुद ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की। इसमें वह रकुल के साथ भगवान के आगे हाथ जोड़ते दिख रहे हैं। जैकी ने फोटो शेयर कर लिखा, “राम मंदिर प्रतिमूर्ति रथ से मंत्रमुग्ध हो गए।” दूसरे वीडियो में दोनों भगवान की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान रकुल ने ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ था। जैकी ने ऑरेंज कुर्ता-पायजामा कैरी किया।

उल्लेखनीय है कि रकुल और जैकी ने साल 2021 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। माना जा रहा है वे 22 फरवरी को सात फेरे लेंगे। इस मौके पर उनके परिवार वाले और खास दोस्तों के ही आने की संभावना है। वेडिंग वेन्यू में नो फोन पॉलिसी होगी। अभी तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इन दिनों हर सेलिब्रिटी की शादी में ऐसा ही देखने में आ रहा है।

राम चरण और उपासना को दिया आरएसएस के सुनील अंबेकर ने निमंत्रण

इस समय पूरे देश में राममय माहौल है। हर ओर राम मंदिर की धूम मची हुई है। आम और खास सब पर श्रीराम का खुमार चढ़ रखा है। फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया जा रहा है। इस बीच, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाने वाले एक्टर राम चरण को भी आमंत्रित किया गया है।

राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सुनील अंबेकर से एक विशेष निमंत्रण मिला है। अंबेकर निमंत्रण देने के लिए राम चरण के हैदराबाद स्थित घर गए थे। राम चरण और उनकी पत्नी की न्योता स्वीकारते तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें अंबेकर उन्हें आमंत्रित करते नजर आ रहे हैं।

इस दौरान राम चरण ने व्हाइट कलर की शर्ट और बिंज कलर की पेंट पहनी है। दूसरी ओर, उपासना लाइट येलो कलर के सलवार सूट में दिखीं। कपल बेहद खुश लग रहा है। बता दें कि समारोह में रजनीकांत, रणबीर कपूर आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, कंगना रनौत, रणदीप हुड्डा, अजय देवगन, धनुष, जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार शामिल होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम