न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैकी श्रॉफ हुए 68 साल के, अनिल कपूर ने बताया भाई जैसा, इन दिग्गजों ने ‘जग्गू दादा’ को ऐसे किया बर्थडे विश

दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ का आज शनिवार (1 फरवरी) को 68वां जन्मदिन है। इस मौके पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग ‘जग्गू दादा’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Feb 2025 8:08:12

जैकी श्रॉफ हुए 68 साल के, अनिल कपूर ने बताया भाई जैसा, इन दिग्गजों ने ‘जग्गू दादा’ को ऐसे किया बर्थडे विश

दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ का आज शनिवार (1 फरवरी) को 68वां जन्मदिन है। इस मौके पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग ‘जग्गू दादा’ को जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। जैकी फिल्मों के साथ अपने अलग अंदाज के लिए काफी लोकप्रिय हैं। जैकी के साथ कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर करने वाले एक्टर अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बचपन की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। अनिल ने इमोशनल कैप्शन में लिखा, “हम दोनों के बीच हमेशा एक ‘खास रिश्ता’ रहा है।

मेरे मन में इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं है कि हम पिछले जन्म में भाई थे और उम्मीद है कि अगले जन्म में भी हम भाई बनेंगे। हमेशा से ही हमारे बीच एक खास रिश्ता रहा है, कुछ ऐसा खास जो मैंने हमेशा आपके लिए महसूस किया है, जग्गू दा। लव यू राम! जन्मदिन मुबारक!” बॉलीवुड में अन्ना के नाम से मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी ने भी जैकी को बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने एक फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, “मेरे बड़े भाई, मेरे रॉकस्टार। आपको शुभकामनाएं, जिसमें आपकी उत्साह, ढेरों खुशियां और हमारे बीच का बेजोड़ रिश्ता हो। लव यू ऑलवेज दादा!”

जैकी और सुनील ने कुछ साल पहले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में एक साथ शिरकत कर अपनी जिंदगी की बातें शेयर की थीं। एक्टर अजय देवगन ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो दादा! आप बड़े दिल वाले इंसान हैं। आप हमेशा खुश रहें। मैं आपके लिए एक शानदार साल की कामना करता हूं! जन्मदिन मुबारक।” जैकी की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “जन्मदिन की शुभकामना मेरे सब कुछ।” कृष्णा ने पिछले साल पहली बार टीवी पर डेब्यू करते हुए ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो में हिस्सा लिया था।

सुभाष घई ने शेयर किया जैकी-माधुरी का यह किस्सा, अनन्या ने शेयर की फोटो

जैकी के साथ ‘हीरो’, ‘राम लखन’ और ‘खलनायक’ जैसी सुपरहिट मूवी बनाने वाले फिल्ममेकर सुभाष घई ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जैकी के बारे में एक दिलचस्प किस्सा भी बताया। घई ने इंस्टाग्राम पर जैकी और माधुरी दीक्षित के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की। घई ने कैप्शन में लिखा, “जब एक स्टार एक नए स्टार के साथ ऑडिशन देता है? साल 1984 में जब मैंने ‘हीरो’ और ‘कर्मा’ के बड़े स्टार जैकी श्रॉफ से मुक्ता आर्ट्स के लिए माधुरी दीक्षित के पहले ऑडिशन में शामिल होने के लिए कहा, तो वे तुरंत आए।

जैकी ने उनका उत्साहवर्धन किया और उनकी सराहना की और मुझसे कहा कि बॉस, यह कितनी खूबसूरत खोज है। आज मैं उन्हें उनके जन्मदिन पर प्यार और गर्व के साथ शुभकामनाएं देता हूं। जैकी हमेशा अपने जूनियर्स के लिए दयालु स्टार रहे हैं और अपने सीनियर्स के आभारी रहे हैं। जन्मदिन मुबारक जैकी श्रॉफ, भगवान आपको हमेशा गुणों के साथ सबसे खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दें। आप हमेशा हमारे प्यारे स्टार हैं।”

एक्टर चंकी पांडे की बेटी एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरी सेक्शन में जैकी के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इस अनदेखी तस्वीर में जैकी नन्हीं अनन्या को अपनी गोद में लिए नजर आए। अनन्या ने कैप्शन में लिखा, “हम बहुत आगे निकल आए हैं।” बता दें इससे पहले अनन्या और जैकी स्पॉटिफाई के विज्ञापन में साथ आए थे। क्लिप में दोनों एक-दूसरे की नकल करते हुए दिखाई दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ