न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोशल मीडिया पर छाया ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का ट्रेलर, दिलजीत-नीरू की ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ का ट्रेलर भी रिलीज

रोहित सराफ, जिबरान खान, पश्मीना रोशन और नैना ग्रेवाल की फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' इन दिनों काफी चर्चाओं में है। इसके डायरेक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Jun 2024 7:16:59

2 News : सोशल मीडिया पर छाया ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का ट्रेलर, दिलजीत-नीरू की ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ का ट्रेलर भी रिलीज

रोहित सराफ, जिबरान खान, पश्मीना रोशन और नैना ग्रेवाल की फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' इन दिनों काफी चर्चाओं में है। इसके डायरेक्टर निपुण अधिकारी हैं। आज मंगलवार (11 जून) को निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया। यह रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी से भरपूर है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई इस फिल्म में 2 लव स्टोरी दिखाई गई है।

ऐसा लग रहा है कि मल्टीप्लेक्स के दर्शक इस फिल्म को जरूर पसंद करेंगे। ट्रेलर हमें जेन जेड ट्विस्ट के साथ मॉडर्न लव की दुनिया में ले जाता है। फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा, “तीन सबसे अच्छे दोस्तों, 2 रिश्तों, 2 ब्रेकअप और सामने आने वाली उलझनों के सफर का अनुभव करें। देखें कि जब रोमांस की चिंगारी निकलती है तो रिश्ते कैसे बदलते हैं। आप यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या एक्स वाकई दोस्त बने रह सकते हैं? ऐसे दौर में जब लेबल कम मायने रखते हैं, इश्क विश्क रिबाउंड आप सब से पूछता है। रिश्ते को क्या परिभाषित करता है? रिश्ते को नाम देना जरूरी है क्या?”

फिल्म पहले 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। अब इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। यह फिल्म अब 21 जून से थिएटर्स में दस्तक देगी। इसका मतलब है कि फैंस का इंतजार एक हफ्ता कम हो गया है। इस फिल्म के बाद रोहित फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगे, जिसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर के मुख्य रोल हैं। बता दें ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ के साथ संगीतकार राजेश रोशन की बेटी और ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

ishq vishq rebound,rohit saraf,pashmina roshan,ishq vishq rebound movie,jatt and juliet 3,jatt and juliet 3 movie,diljit dosanjh,neeru bajwa

रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है ‘जट्ट एंड जूलियट 3’

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की पिछली फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसमें दिलजीत की परफोरमेंस की खूब तारीफ हुई थी। फिल्म में दिलजीत के साथ परिणीति चोपड़ा थीं। अब दिलजीत की अगली फिल्म की रिलीज डेट और ट्रेलर सामने आ गया है। इस फिल्म का नाम है ‘जट्ट एंड जूलियट 3’, जो कि साल 2012 में आई फिल्म का तीसरा पार्ट है। रोमांस और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में दिलजीत के साथ एक्ट्रेस नीरू बाजवा हैं।

ट्रेलर में दोनों की शानदार केमिस्ट्री नजर आई। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म के पहले 2 पार्ट भी अनुराग ने ही बनाए थे। ‘जट्ट एंड जूलियट’ के हिट होने के बाद साल 2013 में इसका दूसरा पार्ट आया था। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। अब एक दशक से भी लंबे अंतराल के बाद फिल्म का तीसरा पार्टी रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। फिल्म में राणा रणबीर और बीएन शर्मा को भी फिर से मजेदार अंदाज में देखा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क