न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : डिनर डेट पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ दिखे ईशान, KBC 16 में इसलिए शादी का जोड़ा पहन पहुंचीं कंटेस्टेंट

शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी कुछ साल पहले फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके हैं। ईशान (28) ने साल 2018 में जान्हवी कपूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 Aug 2024 12:48:12

2 News : डिनर डेट पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ दिखे ईशान, KBC 16 में इसलिए शादी का जोड़ा पहन पहुंचीं कंटेस्टेंट

शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी कुछ साल पहले फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके हैं। ईशान (28) ने साल 2018 में जान्हवी कपूर के साथ फिल्म ‘धड़क’ से एक्टिंग की दुनिया में एंट्री की थी। इसके बाद ईशान ‘खाली पीली’, ‘फोन भूत’ और ‘पिप्पा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिलहाल ईशान प्रोफेशनल के बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। शुक्रवार (16 अगस्त) रात ईशान को पैपराजी ने उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेंज के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया।

जैसे ही वो डिनर कर बाहर आते हैं तो सामने पैप्स की भीड़ और कैमरे की जगमगाहट से ईशान गर्लफ्रेंड को बचाते नजर आते हैं। ईशान उन्हें अपनी बाहों में भरकर गाड़ी तक ले जाते हैं। उनके सारे मोमेंट कैमरे में कैद हो गए जिसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरों ने और भी तूल पकड़ लिया है। दोनों के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इससे पहले भी ईशान व चांदनी को कुछेक मौकों पर साथ में देखा जा चुका है।

माना जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने अपने रिलेशनशिप की खबरों पर अब तक मुहर नहीं लगाई है। बता दें कि 22 साल की चांदनी एक मलेशियाई मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जो मुंबई में रहती हैं। यहां चांदनी बतौर फैशन मॉडल एक्टिव हैं। उन्होंने करिअर की शुरुआत टीवी शो ‘माई मदर्स’ से की थी। भारत में उन्हें सबसे पहला ब्रेक सनसिल्क के विज्ञापन से मिला था। चांदनी ने एक इंटरव्यू में हिंदी फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई थी। वह हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम और पंजाबी भाषा बोलना जानती हैं।

KBC 16 के मंच पर सिमरन बजाज ने कहा, मई में मेरी शादी हुई...

'कौन बनेगा करोड़पति' का 16वां सीजन शुरू हो चुका है। यह दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। हाल ही इस शो में दिल्ली की सिमरन बजाज को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। शो में उनके साथ पति भी आए थे, जो ऑडियंस में मौजूद थे। होस्ट अमिताभ बच्चन ने उन्हें हॉट सीट पर देखते ही कहा कि ऐसा लग रहा है कि आप शादीशुदा हैं। इस पर हरे रंग के जोड़े में बैठीं सिमरन ने जवाब दिया, “मई में मेरी शादी हुई।

मैं शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन पंडितजी ने कहा कि अगर मैं शादी कर लूं तो मेरे लिए कई ऑप्शन्स खुल जाएंगे। मुझे लगता है कि मेरे पति मेरे लिए भाग्यशाली हैं और इसलिए इस शो में ज्यादा से ज्यादा रकम जीतने के लिए मैंने अपनी शादी का जोड़ा पहना है। यह वहीं जोड़ा है जो मैंने फेरों के दौरान पहना था। मैं शो में आने के लिए पिछले 10 साल से कोशिश कर रही हूं, लेकिन शादी होते ही मेरी लॉटरी लग गई और हॉट सीट पर बैठने का मौका मिल गया।”

सिमरन की बात सुनकर बिग बी ने आश्चर्य जताया। सिमरन हालांकि 10वें सवाल में अटक गई और उन्होंने क्विट कर लिया। ऐसे में वह 1.60 लाख रुपए ही जीत पाईं। सिमरन ने जिस सवाल पर शो छोड़ा वह था कि कोलंबिया में किसके उत्पादन के केंद्रों को शामिल करने वाले सांस्कृतिक लैंडस्केप को 2011 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया था? इसका जवाब था कॉफी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम ने कांग्रेस के रुख पर उठाए सवाल
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम ने कांग्रेस के रुख पर उठाए सवाल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके