न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘द रॉयल्स’ वेब सीरीज में भूमि-ईशान सहित हैं ये सितारे, अक्षय इस फिल्म से कर रहे साउथ में डेब्यू

आजकल लोगों में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली वेब सीरीज और शो के लिए काफी क्रेज देखने को मिलता है। वे लगातार नई सीरीज का इंतजार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 Aug 2024 2:24:55

2 News : ‘द रॉयल्स’ वेब सीरीज में भूमि-ईशान सहित हैं ये सितारे, अक्षय इस फिल्म से कर रहे साउथ में डेब्यू

आजकल लोगों में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली वेब सीरीज और शो के लिए काफी क्रेज देखने को मिलता है। वे लगातार नई सीरीज का इंतजार करते हैं और इनके लिए बेकरार रहते हैं। बहरहाल नेटफ्लिक्स ने अपनी सीरीज 'द रॉयल्स' का ऐलान किया है। इसी के साथ इसमें नजर आने वाले सितारों के नाम से भी पर्दा हटा दिया गया है। नेटफ्लिक्स ने एनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है। सीरीज में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और एक्टर ईशान खट्टर अहम रोल में दिखेंगे।

नेटफ्लिक्स ने आज बुधवार (14 अगस्त) को सीरीज का फर्स्ट लुक वीडियो शेयर कर इसमें सितारों की झलक दिखाई। भूमि और ईशान शाही अंदाज में दिखे। इस सीरीज से 70-80 के दशक में धूम मचाने वालीं दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री साक्षी तंवर भी इसका हिस्सा हैं। साथ ही नोरा फतेही, मिलिंद सोमन, डिनो मोरिया और चंकी पांडे समेत कई और चर्चित कलाकार भी हैं। नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, “आपकी आंखों के लिए शाही दावत। नेटफ्लिक्स पर जल्द आ रही है 'द रॉयल'।”

सीरीज के डायरेक्टर प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना हैं। सीरीज को नेटफ्लिक्स और प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस लेकर आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी कहती हैं, “हर कोई एक अच्छा रोमांस पसंद करता है। द रॉयल्स आधुनिक समय का शाही रोमांस है जिसमें एक शानदार सेटिंग और अच्छे कलाकार हैं।” अभी इसकी पहली झलक रिलीज गई है और जल्द ही इसका ट्रेलर और रिलीज डेट का ऐलान किया जाएगा।

‘फाइटर’ फेम अक्षय ओबेरॉय ‘टॉक्सिक’ फिल्म में यश के साथ करेंगे काम

इस साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मौके पर ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई इस फिल्म में एक्टर अक्षय ओबेरॉय की भी अहम भूमिका थी और उन्होंने अपनी एक्टिंग से सबका ध्यान खींचा। इस बीच खबर है कि अक्षय जल्द ही साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने जा रहे हैं। यश स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ में अक्षय को भी कास्ट कर लिया गया है।

अक्षय ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीम टॉक्सिक से एक तस्वीर साझा की है। अक्षय ने इस सप्ताह की शुरुआत में बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। अक्षय के करीबी सूत्रों ने कहा है कि उन्होंने अभी-अभी ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग शुरू की है। अक्षय फिलहाल फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग के लिए बेंगलुरु में हैं।

फिल्म अपने बड़े पैमाने के कारण शुरुआत से खबरों में है। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित यह फिल्म ड्रग माफिया की दुनिया पर आधारित है। बता दें कि अक्षय फिलहाल वरुण धवन के साथ अपनी अगली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में बिजी हैं, जिसकी शूटिंग वे पिछले कुछ हफ्तों से कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री