न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

...तो इनके साथ इश्क फरमा रहे हैं ईशान खट्टर, सुकेश ने तिहाड़ जेल से जैकलीन को फिर लिखा पत्र

एक्टर शाहिद कपूर की जैसे उनके भाई एक्टर ईशान खट्टर भी हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। कभी उनकी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Sep 2023 12:58:47

...तो इनके साथ इश्क फरमा रहे हैं ईशान खट्टर, सुकेश ने तिहाड़ जेल से जैकलीन को फिर लिखा पत्र

एक्टर शाहिद कपूर की जैसे उनके भाई एक्टर ईशान खट्टर भी हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। कभी उनकी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबर आती है तो कभी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बात पता चलती है। अब ईशान एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। एक्टर चंडी पांडे की बेटी एक्ट्रेस अनन्या पांडे से ब्रेकअप के बाद ईशान की लाइफ में अब दूसरी लड़की आ गई है।

बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ईशान मलेशियाई मॉडल चांदनी बेन्ज को डेट कर रहे हैं। दोनों को इन दिनों अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जा रहा है। पिछले दिनों ईशान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे बाइक चलाते नजर आए। इस दौरान उनके साथ एक लड़की बाइक पर पीछे बैठी थी, जिसने हेलमेट से फेस कवर किया था।

माना जा रहा है कि वह चांदनी ही थी। 21 वर्षीय चांदनी का जन्म कुआलालंपुर में हुआ है। उन्होंने सिंगापुर के टीवी ड्रामा 'माई मदर्स स्टोरी' और 'गैब' नामक मलेशियाई टीवी सीरीज में काम किया है। फिलहाल वह भारत की एक एजेंसी के साथ काम कर रही हैं। चांदनी कोविड महामारी के बाद भारत आ गई थीं। ईशान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'भूत पुलिस' थी। वे अब 'पिप्पा' फिल्म में नजर आएंगे।

ishaan khatter,chandni bainz,sukesh chandrashekhar,jacqueline fernandez,shahid kapoor,ananya panday,jawan song

सुकेश ने जैकलीन को समर्पित किया ‘जवान’ का यह गाना

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर तिहाड़ जेल से पत्र लिखा है। सुकेश ने दावा किया है कि वह बेंगलुरू में कुत्ते-बिल्लियों एवं घोड़ों के लिए एक वर्ल्ड क्लास सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल तैयार करवा रहा है। सुकेश ने लिखा, "यह हॉस्पिटल जानवरों के प्रति तुम्हारे प्यार का अहसास कराता मेरी बेबी डॉल।

यह पूरे एशिया में अपनी तरह का इकलौता हॉस्पिटल होगा, ठीक जैसी तुमने कल्पना की थी। मेरी टीम ने सब कुछ असेंबल कर दिया है और इसका निर्माण 11 सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा इस लक्ष्य के साथ कि 11 अगस्त 2024 को इसमें काम शुरू कर दिया जाए। इसी दिन तुम्हारा जन्मदिन भी होता है 'बेबी'। सुकेश ने दक्षिण भारत और UAE में इस हॉस्पिटल के निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट दिया है।

साथ ही सुकेश ने ‘जवान’ फिल्म के गाने 'चलेया' को जैकलीन को डेडिकेट किया। उसने लिखा कि वह इस गाने पर जमकर थिरक रहा है तथा इसके लिए शाहरुख खान एवं अनिरुद्ध का आभार जताना चाहता है। आपको बता दें कि सुकेश ने पिछले दिनों भी जैकलीन को पत्र लिखकर अपना प्यार जताया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका