न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड की एक और जोड़ी टूटी, शादी के 14 साल बाद पति टिम्मी नारंग से अलग हुईं ‘खल्लास गर्ल’ ईशा कोप्पिकर

बॉलीवुड में ‘खल्लास गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर के फैंस के लिए बुरी खबर है। उनका वैवाहिक बंधन टूट गया है। खबरों के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 10:52:05

बॉलीवुड की एक और जोड़ी टूटी, शादी के 14 साल बाद पति टिम्मी नारंग से अलग हुईं ‘खल्लास गर्ल’ ईशा कोप्पिकर

बॉलीवुड में ‘खल्लास गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर के फैंस के लिए बुरी खबर है। उनका वैवाहिक बंधन टूट गया है। खबरों के अनुसार ईशा और उनके रेस्तरां मालिक पति टिम्मी नारंग आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं। शादी के 14 साल बाद दोनों ने तलाक का फैसला किया। उनकी एक 9 साल की बेटी रियाना है, जिसे साथ लेकर ईशा ने घर छोड़ दिया है।

ईशा ने 29 नवंबर 2009 को टिम्मी के साथ शादी की थी। एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से ईशा और टिम्मी के रिश्ते पर बात करते हुए बताया कि कुछ समय पहले ये खबर आई थी कि ये कपल कम्पैटिबिलिटी मुद्दों की वजह से अलग हो गया। हालांकि अलग होने से पहले दोनों ने शादी बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए।

इसलिए अब ईशा ने घर छोड़ दिया है और बेटी के साथ अलग रह रही हैं। जब इस मामले पर ईशा से कॉन्टेक्ट किया गया तो उन्होंने मैसेज के माध्यम से कहा कि अभी मुझे कुछ नहीं कहना है। फिलहाल मुझे अपनी प्राइवेसी चाहिए। उम्मीद है कि आप भी इसका ख्याल रखेंगे।

isha koppiokar,timmy narang,actress isha koppikar,khallas girl isha koppikar,isha timmy,isha timmy daughter,isha timmy divorce

ईशा ने साल 1998 में बॉलीवुड में रखा था कदम

बता दें कि ईशा और टिम्मी की पहली मुलाकात एक जिम में हुई थी जहां से उनकी नजदीकिया बढ़ी और फिर तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली। तब ईशा ने एक्टिंग से दूरी बनाकर अपना बिजनेस शुरू किया था। वह एक हॉस्पिटैलिटी कंपनी चलाती हैं। ईशा ने साल 1998 में 'एक था दिल एक थी धड़कन' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। ईशा हिंदी फिल्मों के साथ-साथ साउथ और मराठी की फिल्मों में भी अपनी चमक बिखेर चुकी हैं।

वह बॉलीवुड में ‘कृष्णा कॉटेज’, ‘डॉन’, ‘क्या कूल हैं हम’, ‘फिजा’, ‘36 चाइना टाउन’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ईशा को आखिरी बार तमिल फिल्म ‘अयलान’ में देखा गया था। ईशा ने साल 2019 में राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन की थी। वह फिलहाल वुमन ट्रांसपोर्ट विंग की ओर से बतौर प्रेसिडेंट काम कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका