न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नुपुर ने इस अंदाज में बरसाया आयरा पर प्यार, पत्नी नताशा और बिटिया के साथ दिखे वरुण धवन

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे इसी साल जनवरी में विवाह बंधन में बंधे थे। कपल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Jun 2024 1:32:23

2 News : नुपुर ने इस अंदाज में बरसाया आयरा पर प्यार, पत्नी नताशा और बिटिया के साथ दिखे वरुण धवन

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे इसी साल जनवरी में विवाह बंधन में बंधे थे। कपल ने पहले मुंबई में कोर्ट मैरिज की। इसके बाद उदयपुर में तीन दिन तक डेस्टिनेशन वेडिंग का आयोजन किया। इस दौरान क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ शादी हुई। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। बता दें कि आयरा और नुपुर दोनों को फैंस से जुड़े रहना पसंद है।

वे एक-दूसरे के लिए रोमांटिक पोस्ट शेयर कर प्यार का इजहार करते रहते हैं। वे लोगों के लिए कपल गोल्स सेट करते हैं। अब नुपुर ने आयरा के लिए एक क्यूट सा लव लेटर लिखा है. जिसकी झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। आयरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नुपुर के साथ फोटो शेयर की और लव लेटर की झलक दिखाई। नूपुर ने ग्रे कलर की टी-शर्ट, जबकि आयरा ने ग्रीन टी-शर्ट पहनी है। नुपुर ने आयरा के लिए लिखा, “मेरी खूबसूरत पत्नी के लिए, तुम्हारा दिन शानदार हो सेक्सी। आई लव यू।” ये लेटर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि आयरा, आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। वह मानसिक स्वास्थ्य सहायता संगठन चलाने में सक्रिय रूप से शामिल हैं। दूसरी ओर, नुपुर एक प्रसिद्ध फिटनेस ट्रेनर हैं, जिन्होंने आमिर और सुष्मिता सेन जैसी मशहूर हस्तियों के साथ काम किया है। गौरतलब है कि आयरा ने हाल ही में अपने भाई आजाद के साथ फोटो शेयर की थी, जो उनकी शादी की थी। आजाद ने रोब पहना हुआ था जिस पर लिखा था “ब्रदर्स ऑफ द ब्राइड।” आयरा ने कैप्शन में लिखा, “मैं ही एकमात्र व्यक्ति हूं जो इन रोब को लेकर उतना ही एक्साइटेड था जितना कि मैं। महान लोग एक जैसे ही सोचते हैं।

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं नताशा दलाल, 3 जून को दिया था बेटी को जन्म

एक्टर वरुण धवन की जिंदगी में हाल ही खुशियों की बरसात हुई है। उनकी पत्नी नताशा दलाल ने 3 जून की रात एक प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया। अब मां और बेटी को मुंबई के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डिस्चार्ज के बाद एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वरुण अपनी नन्ही-मुन्नी परी को गोद में लिए अस्पताल से बाहर आते दिख रहे हैं। उनके साथ पत्नी भी नजर आ रही हैं।

हालांकि वरुण ने अपनी बेटी का चेहरी कवर किया हुआ है।वरुण ने ब्राउन टी-शर्ट और ग्रे पैंट पहनी हुई थी। वहीं नताशा को लंबे ग्रीन कलर के श्रग के साथ ब्लू ड्रेस में देखा गया। साथ ही कपल ने सनग्लासेस लगा रखे थे। बच्ची पिंक कलर के कवर में थी। बता दें बेटी के जन्म से धवन और दलाल दोनों परिवार काफी खुश हैं।

वरुण के पिता डेविड धवन ने सबसे पहले यह खुशखबरी शेयर की थी, जब वे अस्पताल में मौजूद थे और पैपराजी ने उनसे सवाल किया था। दादा बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। उल्लेखनीय है कि वरुण और नताशा की शादी साल 2021 में हुई थी। वरुण के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे आज शुक्रवार (7 जून) को रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ में कैमियो रोल में दिखे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क