न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयरा खान ने दिखाई शादी की झलक, पति नुपुर ने दी इमोशनल स्पीच, पिता आमिर की आंखों में दिखे आंसू

आमिर खान की बेटी आयरा खान इसी महीने नुपुर शिखरे के साथ विवाह बंधन में बंध चुकी हैं। मुंबई में 3 जनवरी को रजिस्टर्ड मैरिज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Jan 2024 12:31:27

आयरा खान ने दिखाई शादी की झलक, पति नुपुर ने दी इमोशनल स्पीच, पिता आमिर की आंखों में दिखे आंसू

आमिर खान की बेटी आयरा खान इसी महीने नुपुर शिखरे के साथ विवाह बंधन में बंध चुकी हैं। मुंबई में 3 जनवरी को रजिस्टर्ड मैरिज के बाद उदयपुर में 10 जनवरी को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी हुई। अब आयरा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फैंस के लिए शादी का एक टीजर शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत खूबसूरत लोकेशन से होती है। गेट खुलने के बाद आयरा वाइट गाउन में दिखती हैं। वह नुपुर को देखकर हाथ हिलाती हैं और फ्लाइंग किस देती हैं।

नुपुर उन्हें प्यार से निहारते हैं। आमिर और उनकी पहली एक्स वाइफ रीना दत्ता वहीं खड़े होकर बेटी को प्यार से देखते हैं। इसके बाद आयरा-नुपुर शादी की रस्में निभाते हैं और साथ रहने का वादा करते हैं। नुपुर बोलते हैं, “बब्स (आयरा) तुम हमेशा पूछती हो कि मैं तुम्हें प्यार क्यों करता हूं। ईमानदारी से कहूं तुम्हें प्यार करना मेरे कंट्रोल में नहीं है। मेरा दिल इसे फील करता है। मेरा दिमाग जो सोचता है उसे मेरी बॉडी फॉलो करती है।”

ये बोलते-बोलते नुपुर रोने लगते हैं। इसके बाद नुपुर बोलते हैं, “तुमसे प्यार करना मेरे वश में नहीं था लेकिन तुमसे शादी करना मेरी जिंदगी का बेस्ट डिसीजन है।” तब आयरा बोलती हैं, “तुम मेरे लिए सेफ हो, कम्फर्ट हो, लॉयल हो।” दोनों एक-दूसरे को दिल की बातें बताते हैं। इस बीच आमिर और रीना एक-दूसरे का हाथ जोर से पकड़ लेते हैं। आमिर कई बार आंसू पोंछते दिखाई देते हैं।

आमिर खान की बहन ने भी शेयर की कुछ खास तस्वीरें

आमिर खान ने आयरा और नुपुर की शादी के बाद 13 जनवरी को मुंबई में एक ग्लैमरस रिसेप्शन रखा। इसमें कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं। इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। अब आमिर की बहन निखत हेगड़े ने रिसेप्शन की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है।

निखत ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी और रिसेप्शन के दिल छू लेने वाले पलों की तस्वीरें दिखाई।इनमें आमिर, उनके भांजे एक्टर इमरान खान, पहली एक्स वाइफ रीना दत्ता, दूसरी एक्स वाइफ किरण राव, बेटे आजाद व जुनैद खान, प्रीतम शिखरे और मेहमान खुशी से नाचते, गाते और इस अवसर की खुशी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि रिसेप्शन में सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान के साथ रणबीर कपूर, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, जया बच्चन, कैटरीना कैफ, हेमा मालिनी, सायरा बानो, सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, माधुरी दीक्षित नेने, डॉ. श्रीराम नेने, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राज ठाकरे सहित कई हस्तियों ने शिरकत की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम