न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आयरा ने शेयर की दादी के 90वें जन्मदिन की अनसीन Photos, नशे में चूर उर्फी का वीडियो आया सामने

सुपरस्टार आमिर खान ने 13 जून को मां जीनत हुसैन का 90वां जन्मदिन अपने मुंबई स्थित घर पर धूमधाम से मनाया था। इस जश्न में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Jul 2024 1:35:01

2 News : आयरा ने शेयर की दादी के 90वें जन्मदिन की अनसीन Photos, नशे में चूर उर्फी का वीडियो आया सामने

सुपरस्टार आमिर खान ने 13 जून को मां जीनत हुसैन का 90वां जन्मदिन अपने मुंबई स्थित घर पर धूमधाम से मनाया था। इस जश्न में आमिर के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। आमिर की बेटी आयरा ने आज रविवार (7 जुलाई) को अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारे नोट के साथ जश्न की कई अनसीन फोटो शेयर की हैं। तस्वीरों में कस्टमाइज्ड टी पॉट केक-कटिंग सेरेमनी के शानदार पल कैद हैं। आमिर दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं।

आयरा ने कैप्शन में लिखा, “मुझे पता है कि इन तस्वीरों में बहुत सी चीजें और लोग हैं और मैं चाहती थी कि आप दादी के चेहरे पर ध्यान दें। सिर्फ उन्हीं पर। केक काटने में 15 मिनट लग गए। खड़े रहना उनके लिए थका देने वाला हो सकता है, डर लगता है, कमजोरी होती है। जैसे कि जब लोग बूढ़े हो जाते हैं और उनका शरीर फिर से बदल जाता है। मैं समय-समय पर सोचती हूं कि उम्र बढ़ना कैसा होता है। आपके बाल सफेद होने वाली उम्र नहीं। आपके शरीर का कमजोर होना शुरू हो जाना, जहां आप अपनी सभी क्षमताओं को खोना शुरू कर देते हैं।

मुझे हमेशा हैरानी होती है कि क्या मैं अभी भी जीवन का आनंद ले पाऊंगी या तब तक मैं सिर्फ मौज-मस्ती करती रहूंगी लेकिन उनकी मुस्कान तो देखो। वह हर पल मुस्कुरा रही थी। एक सच्ची मुस्कान, इससे मुझे मुस्कुराहट आ गई पी.एस. मुझे यह जांचने की अनुमति नहीं थी कि चाय का बर्तन या कप केक है। तस्वीरों में गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख, आमिर की पहली एक्स वाइफ रीना दत्ता, दूसरी एक्स वाइफ किरण राव और आयरा व उनके पति नुपुर शिखरे, आमिर के बेटे जुनैद और आजाद नजर आ रहे हैं।

नशे में धुत उर्फी जावेद को देख सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे ट्रॉल

अपने अतरंगी फैशन और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर उर्फी जावेद हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब उनका एक वीडिया सामने आया है जिसमें उर्फी नशे में धुत नजर आ रही हैं। वह चल भी नहीं पा रही हैं। उर्फी को ऐसी हालत में देख लोगों ने उन्हें खूब जमकर खरी-खोटी सुनाई और ट्रॉल करना शुरू कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। कैमरे के सामने आते ही वह हंसने लगती हैं।

उर्फी के साथ उनकी बहन दिख रही हैं जो उनका हाथ पकड़कर उन्हें गाड़ी तक लेकर जाती हैं और किसी तरह उन्हें कार में बिठाती हैं। इसके बाद उर्फी की बहन उनकी ड्रेस भी सही करती हुई दिखीं। सोशल मीडिया पर उर्फी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इससे पहले भी उर्फी का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उर्फी नशे में चूर होकर चिल्ला रही थीं।

उल्लेखनीय है कि टीवी हो बिग बॉस ओटीटी 1 हो या फैशन उर्फी अपने आपको अलग दिखाने के लिए नए तरीके अपनाती रहती हैं। कभी वह अतरंगी ड्रेस पहन ट्रॉलिंग का शिकार हो जाती हैं तो कभी वेस्ट मटेरियल से ड्रेस बना जमकर तारीफें बटोरती हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिनों रेस्टोरेंट के बाहर दिखती हैं, जहां पैपराजी उनकी जमकर तस्वीरें क्लिक करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क