न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आयरा ने शेयर की सगाई की अनसीन Photos, मोबाइल देख रहीं काजोल का बिगड़ा संतुलन, Video Viral

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान का भले ही एक्टिंग की दुनिया से कोई वास्ता नहीं है, लेकिन वह हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। पिछले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Oct 2023 6:21:44

2 News : आयरा ने शेयर की सगाई की अनसीन Photos, मोबाइल देख रहीं काजोल का बिगड़ा संतुलन, Video Viral

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान का भले ही एक्टिंग की दुनिया से कोई वास्ता नहीं है, लेकिन वह हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। पिछले कुछ समय से आयरा की शादी को लेकर खूब खबरें चल रही हैं। आयरा और उनके मंगेतर नुपुर शिखरे अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे। आमिर ने हाल ही शादी की डेट की अनाउंसमेंट की थी। आयरा और नुपुर की सगाई बीते साल हुई थी। अब आयरा ने सगाई की अनसीन फोटो शेयर की हैं।

तस्वीरों में आयरा और नुपुर पूरे परिवार के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। नुपुर आयरा की फैमिली के साथ डांस करते नजर आए। इस दौरान आमिर और उनकी एक्स वाइफ रीना दत्त बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। आयरा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-“क्या आप मेरी जिंदगी के बेस्ट डिसीजन से मिले? उन्होंने मेरा दिल भर दिया। इसके अलावा भी आयरा ने लंबा सा नोट लिखकर नुपुर के लिए प्यार का इजहार किया है।

आयरा ने लिखा, “ये तस्वीरें 11 महीने से शेयर करने की सोच रही हूं, पर मैं इन्हें सही वक्त पर शेयर करना चाहती थी, ताकि इन्हें अटेंशन और प्यार मिल सके। आने वाले कल के लिए नर्वस भी हूं। पहले मैं भाग्य पर विश्वास नहीं करती थी, पर आपके मिलने के बाद किस्मत पर यकीन हो गया है। आपको नहीं बता सकती कि मैं आपसे कितना प्यार करती हूं।”

साथ ही आयरा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया है कि नुपुर ने आयरा को कैसे प्रपोज किया था। बता दें कि आयरा-नुपुर की शादी 3 जनवरी 2024 को होगी। ये शादी काफी ग्रैंड होने वाली है और आमिर ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सीढ़ियों से उतरते वक्त लड़खड़ाई काजोल, वहां मौजूद लोगों व बेटे युग ने संभाला

एक्ट्रेस काजोल हर साल नवरात्रि में अपने पूरे परिवार के साथ मां शक्ति का आशीर्वाद लेने के लिए अपनी कजिन रानी मुखर्जी के घर पर होने वाली दुर्गा पूजा में पहुंचती हैं। इस बार काजोल को जुहू इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल में स्पॉट किया गया। इस पूजा के दौरान काजोल के साथ एक हादसा हो गया। फोन में बिजी होने के चलते काजोल सीढ़ियों से उतरते वक्त लड़खड़ा गई।

काजोल का पैर सीधा नीचे पड़ा और उनके हाथ से फोन गिर पड़ा। इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने काजोल को संभाला। मां को गिरता देख बेटे युग ने भी उनको तुरंत पकड़ा। काजोल के गिरने का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग काजोल का मजाक भी उड़ा रहे हैं। काजोल एथनिक लुक में दिखीं। उन पर पिंक साड़ी फब रही थी। इससे पहले काजोल की दुर्गा पूजा के दौरान की ही कुछ और तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें उन्होंने यलो साड़ी पहनी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार