न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें - आमिर की बेटी आइरा ने कहा, सुसाइड का ख्याल आए तो ऐसा करें, ‘जवान’ के ‘काली’ की 50वीं फिल्म का पोस्टर जारी

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान भले ही फिल्मी चकाचौंध से दूर रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद वह लाइमलाइट बटोर लेती हैं। खास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 1:38:01

देखें - आमिर की बेटी आइरा ने कहा, सुसाइड का ख्याल आए तो ऐसा करें, ‘जवान’ के ‘काली’ की 50वीं फिल्म का पोस्टर जारी

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान भले ही फिल्मी चकाचौंध से दूर रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद वह लाइमलाइट बटोर लेती हैं। खास बात ये है कि आइरा हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ खुद से जुड़ी गतिविधियों को शेयर करती हैं। कई दफा मेंटल हेल्थ पर जोर दे चुकीं आइरा ने एक बार फिर से इसी विषय को छुआ है। आइरा ने सालों तक डिप्रेशन का सामना किया है, लेकिन जबरदस्त जुझारूपन के कारण वह इस समस्या से उबरने में सफल रहीं।

आइरा ने रविवार (10 सितंबर) को विश्व आत्यहत्या रोकथाम दिवस के मौके पर वीडियो के जरिये एक मैसेज दिया है, जिसमें उन्होंने लोगों को डिप्रेशन जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने के लिए प्रेरित किया है। वीडियो में आइरा कहती हैं कि जिनके भी मन में आत्महत्या का विचार होता है उनको बहुत डर लगता है। उनको लगता है कि वो किसी को नहीं बता सकते। पर अगर आप पूछोगे उसके बारे में तो उनको एहसास होता है कि कोई है जो डरेगा नहीं अगर मैं बोलूं कि ये विचार मेरे मन में है।

बहुत सारे लोगों को लगता है कि अगर मैं बोलूंगा तो ये विचार उनके मन में आ जाएगा, पर ऐसा होता नहीं है। आपको इसके बारे में बात करने से डरने की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि आइरा मेंटल हेल्थ को लेकर जागरुकता फैलाने पर लगातार काम कर रही हैं। साल 2021 में आइरा ने अगस्तू फाउंडेशन बनाया जिसके जरिए वह डिप्रेशन में जूझ रहे लोगों की मदद करती हैं। आइरा ने कुछ समय पहले ही नुपुर शिखरे के साथ सगाई की है, जो जिम ट्रेनर हैं।

‘जवान’ में अपने नेगेटिव शेड वाले किरदार से धूम मचा रहे हैं विजय सेतुपति

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ पूरी दुनिया में धूम मचा रही है। इसमें साउथ इंडियन स्टार विजय सेतुपति द्वारा निभाई गई ‘काली’ की नकारात्मक भूमिका की भी खूब तारीफ हो रही है। इस बीच विजय के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। विजय की 50वीं फिल्म ‘महाराजा’ का पोस्टर रिलीज हो गया है। फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। जैसे ही पोस्टर सामने आया सोशल मीडिया पर रिएक्शन की भरमार लग गई। डायरेक्टर नितिलन की फिल्म में विजय मुख्य किरदार होंगे।

पोस्टर में विजय के हाथ में दरांती, पुलिस स्टेशन और पीछे दो पुलिस नजर आए। यह थ्रिलर फिल्म लग रही है। विजय के चेहरे को देखकर लगता है कि उनका बायां कान काट दिया गया है या बुरी तरह से घायल है, क्योंकि उस पर पट्टी बंधी हुई है। खंडहर पुलिस स्टेशन पर बैठे विजय खून से लथपथ शरीर के साथ नजर आए। विजय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘महाराजा’ उनकी 50वीं फिल्म होगी।

आपकी प्रशंसा और आलोचना के लिए धन्यवाद। यह एक मील के पत्थर की तरह है। हम कितनी दूर आ गए हैं, इससे हमें उम्मीद मिलती है। इसमें धैर्य और बुद्धिमत्ता शामिल है। उन सभी निर्देशकों और कलाकारों को धन्यवाद जिन्होंने मुझे अच्छे अनुभव दिए। इस दौरान विजय काफी इमोशनल नजर आए। विजय ने इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका