न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आउटफिट को लेकर ट्रोल हुए नुपुर शिकरे तो आयरा खान ने ऐसे दिया जवाब, अब उदयपुर में 3 दिन चलेंगे मैरिज फंक्शन

बॉलीवुड में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के रूप में मशहूर सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान की 3 जनवरी को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 05 Jan 2024 12:27:58

आउटफिट को लेकर ट्रोल हुए नुपुर शिकरे तो आयरा खान ने ऐसे दिया जवाब, अब उदयपुर में 3 दिन चलेंगे मैरिज फंक्शन

बॉलीवुड में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के रूप में मशहूर सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान की 3 जनवरी को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी हो गई। मुंबई में एक इंटिमेट सेरेमनी में आयरा-नुपुर एक-दूसरे के हो गए। शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। इस दौरान लोगों ने शादी के आउटफिट और बारात को ज्यादा नोटिस किया। फिटनेस ट्रेनर नुपुर को विवाह स्थल पर जॉगिंग करते और वहां सजे स्टेज पर शॉर्ट्स और काली बनियान पहने देखा गया।

नुपुर ने इसी ड्रेस में आयरा के साथ मैरिज सर्टिफिकेट पर साइन किए। लोग नुपुर के आउटफिट को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अब आयरा ने एक पोस्ट डालकर ट्रोलर्स को जवाब दिया है। आयरा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर समारोह से नुपुर के साथ खुद की एक प्यारी तस्वीर शेयर की। साथ ही नुपुर की उनके दोस्तों के साथ वेडिंग प्लेस में जॉगिंग करते हुए एक और तस्वीर भी अपलोड की। फिर आयरा ने लिखा, “वह घोड़े पर नहीं आया था। वह वेडिंग प्लेस की ओर भागा। और मैंने रास्ते में प्यारे पोस्टर लगाए थे।”

इससे पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें आयरा ने वेडिंग सेरेमनी में आए मेहमानों से नुपुर के आउटफिट को लेकर बात की थी। आयरा ने मेहमानों से नुपुर के थोड़ी देर से आने के लिए माफी मांगी। आयरा ने कहा कि शादी के लिए नुपुर को नहाना और रेडी होना था। नहाने के बाद नुपुर ने शेरवानी पहनी और सबके साथ पोज दिए।

ira khan,nupur shikhare,ira nupur,ira nupur marriage,udaipur,mumbai,aamir khan,wedding reception,bollywood

उदयपुर में आमिर खान करा चुके हैं एक होटल बुक, 8 जनवरी से होंगे फंक्शन

आयरा और नुपुर 8 जनवरी को पूरे विधि-विधान के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर को चुना है। दोनों ने मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। जानकारी के अनुसार अब उदयपुर के ताज अरावली रिसॉर्ट में सभी कार्यक्रम होंगे। शादी की तैयारियों को लेकर आमिर शुक्रवार को उदयपुर आ सकते हैं। तीन दिन चलने वाले कार्यक्रम में 250 से ज्यादा मेहमान आएंगे। 7 जनवरी को गेस्ट आना शुरू हो जाएंगे। होटल में 176 कमरे बुक किए गए हैं।

इसके बाद 13 जनवरी को मुंबई के बीकेसी जीयो सेंटर पर आमिर ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी है। जश्न में बॉलीवुड के साथ-साथ राजनीतिक जगत की भी तमाम मशहूर हस्तियों को न्योता भेजा गया है। गेस्ट लिस्ट में आमिर के जिगरी दोस्त शाहरुख व सलमान खान के साथ अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, अक्षय कुमार, करीना कपूर, जूही चावला, राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर समेत कई स्टार्स शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका