न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आयरा खान और नुपुर शिखरे की क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी, भावुक आमिर के आए आंसू, फोटो-वीडियो हो रहे वायरल

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान और फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे ने 3 जनवरी के मुंबई में कोर्ट मैरिज के बाद बुधवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Jan 2024 11:22:18

आयरा खान और नुपुर शिखरे की क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी, भावुक आमिर के आए आंसू, फोटो-वीडियो हो रहे वायरल

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान और फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे ने 3 जनवरी के मुंबई में कोर्ट मैरिज के बाद बुधवार (10 जनवरी) को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी रचा ली। दोनों की यह ग्रेंड वेडिंग राजस्थान में झीलों की नगरी के रूप में मशहूर उदयपुर के अरावली हिल होटल में संपन्न हुई। वहां दोनों पक्षों के लोगों ने 4-5 दिन से डेरा जमाया हुआ था। उन्होंने शादी के फंक्शंस में जमकर मस्ती की। सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। इसमें व्हाइट गाउन पहने आयरा काफी सुंदर नजर आ रही हैं।

इस दौरान शादी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें आयरा और नुपुर के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही है। दूसरे वीडियो में न्यूली वेड कपल एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस भी करते हुए दिखे। स्टार कपल क्रिश्यचियन स्टाइल में कपड़े पहने हुए नजर आया। आयरा व्हाइट गाउन में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

आयरा के हाथों में मेहंदी लगी है। साथ ही सफेद फूलों का गुलदस्ता भी पकड़े हुए हैं। उन्होंने कानों में व्हाइट इयरिंग्स कैरी किए हुए हैं। आयरा ने बालों को बांधा हुआ है। नुपुर का लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है। लाइट ब्राउन कलर के सूट के साथ व्हाइट शर्ट में वे काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। उन्होंने टाई कैरी कर रखी है और लुक को ब्राउन कलर के बूट से कंप्लीट किया।

आयरा-नुपुर ने एक-दूसरे को किया किस, साथ में नाचते भी दिखे

कपल को एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले हुए वेडिंग वेन्यू पर एंट्री करते देखा जा सकता है। वहां मौजूद परिवार और करीबी दोस्त उन पर फूलों की बारिश कर रहे हैं। आयरा और नुपुर ने क्रिश्चिन वेडिंग के दौरान "वोउज" सेरेमनी में हमेशा एक-दूसरे का साथ निभाने की शपथ ली तो इस दौरान आमिर भावुक हो गए। आमिर रुमाल से आंसू पोंछते हुए नजर आए। उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता भी बेटी की शादी में इमोशनल हो गईं।

बाद में आमिर बेटे जुनैद और रीना के संग न्यूली वेड कपल के पास पहुंचे। इस दौरान सभी ने फैमिली हग किया तो आयरा भी भावुक हो गईं। वह भी अपने आंसू पोछती दिखीं। इसके बाद खान और शिखरे फैमिली ने एक साथ तस्वीरें क्लिक कराई। आयरा-नुपुर ने शादी के बाद एक दूसरे को किस भी किया। इसके बाद कपल ने एक-दूसरे की बांहों में बांहें डालकर डांस किया।

इससे पहले संगीत सेरेमनी की फोटो भी खूब वायरल हुई। शादी में खेल और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। फेमस बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा भी पति के विष्णु विशाल के साथ पहुचीं। उन्होंने कपल के संगीत की कुछ इनसाइड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आमिर और उनके दोनों बेटे जुनैद व आजाद भी पोज देते हुए नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका