न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल पर चाकू से हमला, डांस की PM मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

अपने डांसिंग वीडियोज की वजह से दुनियाभर में पहचान बना चुके तंजानिया के किली पॉल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, किली पॉल पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला किया है और उन्हें डंडों से भी मारा है। इस बात की जानकारी खुद किली पॉल ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से शेयर की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 May 2022 8:19:49

इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल पर चाकू से हमला, डांस की PM मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

अपने डांसिंग वीडियोज की वजह से दुनियाभर में पहचान बना चुके तंजानिया के किली पॉल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, किली पॉल पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला किया है और उन्हें डंडों से भी मारा है। इस बात की जानकारी खुद किली पॉल ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से शेयर की है।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा- 'कुछ लोग मुझे गिरते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन ईश्वर मुझे हमेशा ऊपर ही उठाएंगे। मेरे लिए दुआ कीजिए।' किली पर किसने और कब हमला किया, इसके बारे में फिलहाल काेई जानकारी नहीं है।

अपने पोस्ट में किली ने लिखा- 'मुझ पर 5 लोगों ने हमला किया। उनसे खुद को बचाने के दौरान चाकू से मेरे दाएं हाथ के अंगूठे में घाव हो गया और इसमें 5 टांके लगाने पड़े। मुझे डंडे से भी मारा गया। भगवान का शुक्र है कि मैं अपनी रक्षा कर पाया। मैं दो लोगों से लड़ पाया, लेकिन तब तक मैं घायल हो चुका था। मेरे लिए दुआ करें। यह सब डरावना है।'

किली हिंदी गानों पर अपने लिप-सिंक और डांस वीडियो के लिए जाने जाते हैं। उन्हें और उनकी बहन नीमा पॉल को फरवरी में तंजानिया में भारतीय हाई कमीशन ने सम्मानित किया था। इतना ही नहीं, अपने लिप-सिंक वीडियो से किली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ध्यान अपनी तरफ खींचा। मोदी ने फरवरी में मन की बात में किली और उनकी बहन की तारीफ की थी। फिलहाल किली पॉल किसी भी तरह के खतरे से बाहर हैं। उम्मीद हैं कि उन्हें जो भी हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं। वो उनसे जल्दी ही ठीक होकर फैंस के बीच वापस आयेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला

चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे

एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा

मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर

मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग

Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा

आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले

डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द

पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार

'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी

भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो