न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘रामायण’ में इस एक्ट्रेस को मिला ‘कौशल्या’ का रोल, दीपिका के साथ फोटो शेयर कर विन डीजल ने लिखा...

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। फैंस भी इसको लेकर काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं। आए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Mar 2024 2:06:16

2 News : ‘रामायण’ में इस एक्ट्रेस को मिला ‘कौशल्या’ का रोल, दीपिका के साथ फोटो शेयर कर विन डीजल ने लिखा...

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। फैंस भी इसको लेकर काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं। आए दिन खबरें आती हैं कि फिल्म के इस किरदार के लिए कौनसे एक्टर या एक्ट्रेस का नाम आगे चल रहा है और किसके नाम पर मोहर लगी। अब फिर से कुछ ऐसी ही खबर सामने आई है। जो एक्ट्रेस इस फिल्म में ‘श्रीराम’ की माता ‘कौशल्या’ का किरदार निभाएंगी, उनका नाम पता चला है। कहा जा रहा है कि मशहूर फिल्म और टीवी एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन 'रामायण' में ‘कौशल्या’ के रूप में दिखेंगी।

फिलहाल इंदिरा टीवी शो 'ध्रुव तारा : समय सदी से परे' में राजमाता ‘दुर्गावती’ का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने 'ईटाइम्स टीवी' को बताया कि मेकर्स ने ‘कौशल्या’ के लिए इंदिरा को कास्ट किया है। इंदिरा पिछली बार फिल्म 'एनिमल' में दिखी थीं, जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में थे। फिल्म में वह रणबीर की सास और रश्मिका मंदाना की मां के रोल में दिखी थीं। 'रामायण' में कौशल्या के लिए रणबीर ने ही इंदिरा का नाम सुझाया था।

हालांकि अभी तक इंदिरा ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इंदिरा ने हाल ही रणबीर के साथ एक फिल्म के रीडिंग सेशन से सेल्फी शेयर की है। माना जा रहा है कि यह 'रामायण' के रीडिंग सेशन से है। इस फोटो को देख फैंस एक्ट्रेस से पूछ रहे हैं कि क्या वह 'रामायण' में कोई अहम रोल प्ले कर रही हैं। बता दें कि रणबीर ‘श्रीराम’ के किरदार के लिए हाव-भाव से लेकर ट्रांसफॉर्मेशन पर काम कर रहे हैं। साथ ही वे तीरंदाजी भी सीख रहे हैं।

साई पल्लवी ‘सीता’, यश ‘लंकापति रावण’ और सनी देओल ‘हनुमान’ के किरदार में होंगे। ‘शूर्पणखा’ के रोल के लिए रकुलप्रीत सिंह के नाम की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि 'रामायण' दिवाली 2025 पर रिलीज हो सकती है और इसे लेकर अप्रैल में ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जा सकती है। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि 'रामायण' को तीन पार्ट में बनाया जाएगा।

'XXX : रिटर्न टू जेंडर केज' फिल्म में दीपिका पादुकोण और विन डीजल ने साथ किया था काम

‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फेम हॉलीवुड एक्टर विन डीजल ने मंगलवार (26 मार्च) शाम को दीपिका पादुकोण और फिल्म निर्माता डीजे कारुसो के साथ अपनी एक अनदेखी फोटो शेयर की। यह तस्वीर तब की है जब वे साल 2017 में अपने भारत दौरे पर फिल्म 'XXX : रिटर्न टू जेंडर केज' का प्रमोशन कर रहे थे। फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका थीं और ऐसे में दोनों ने जमकर प्रचार किया था। अब ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

विन डीजल ने इस पोस्ट में एक भाई-बहन की कहानी का भी जिक्र किया, जो कारुसो ने उन्हें भेजी थी। पिक्चर में विन डीजल एक ऑटो के बगल में खड़े होकर दीपिका को बड़े ही प्यार से ब्लेजर पहना रहे हैं। दोनों के बीच शानदार तालमेल देखने को मिल रहा है। विन डीजल ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “जब मैं उन निर्देशकों के बारे में सोचता हूं जो एक से अधिक बार मेरे साथ काम करना चाहते हैं तो मैं हमेशा विनम्र हो जाता हूं।

यह तब की तस्वीर है जब मैं भारत गया था, जैसा कि मैंने दीपिका से वादा किया था कि मैं उस समय के निर्देशक डीजे कारुसो के साथ भारत जाऊंगा...जबकि हम वर्तमान में प्रोडक्शंस के ऑर्डर के बीच जूझ रहे हैं। मेरी सबसे बड़ी बेटी ने वह स्क्रिप्ट पढ़ी जो डीजे ने मुझे भेजी थी, यह सोचकर कि यह पेसिफायर ब्रैकेट में आ जाएगा। वह रोई...मैंने उससे पूछा कि वह क्यों रोई और उसने कहा क्योंकि एक भाई और बहन की कहानी उसके लिए सच थी और यह भावनात्मक थी।”

उन्होंने फैंस से पूछा कि अगर प्रोजेक्ट बनता है तो फिल्म में उनकी बहन का किरदार किसे निभाना चाहिए? इसी पोस्ट में विन डीजल ने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हुए लिखा, “रॉक 'एम सॉक' एम, मैटल का फॉलो अप टू बार्बी...यूनिवर्सल का कोजैक, विच हंटर, रिडिक 4 और निश्चित रूप से फिनाले टू फास्ट की तैयारी है। सौभाग्यपूर्ण।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम