न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलिस से क्यों भाग रहे... रणवीर इलाहाबादिया ने इंस्टा पोस्ट कर बताई वजह

समय रैना के शो इंडियाज गॉट टैलेंट में पैरेंट्स पर की गई टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया था, जिसके चलते रणवीर इलाहाबादिया समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 10:03:13

पुलिस से क्यों भाग रहे... रणवीर इलाहाबादिया ने इंस्टा पोस्ट कर बताई वजह

समय रैना के शो इंडियाज गॉट टैलेंट में पैरेंट्स पर की गई टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया था, जिसके चलते रणवीर इलाहाबादिया समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की गई थी। इस दौरान, रणवीर को दो समन भेजे गए थे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल रहा था, उनका फोन भी स्विच ऑफ था और वह घर से बाहर थे। गायब होने की अफवाहों के बीच रणवीर इलाहाबादिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वह भाग नहीं रहे हैं और पुलिस के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है, लेकिन उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

रणवीर इलाहाबादिया ने पोस्ट में क्या लिखा

रणवीर इलाहाबादिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "मैं और मेरी टीम पुलिस और सभी संबंधित अधिकारियों के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। मैं उचित प्रक्रिया का पालन करूंगा और सभी एजेंसियों की जांच में मदद करूंगा।" उन्होंने अपनी टिप्पणी पर भी खेद जताया और लिखा, "पैरेंट्स पर की गई मेरी टिप्पणी बेहद असंवेदनशील और अपमानजनक थी। यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी है कि मैं सही काम करूं, और मैं सच में इसके लिए माफी मांगता हूं।"

इसके बाद, रणवीर ने उन धमकियों के बारे में भी बताया जो उन्हें मिल रही हैं। उन्होंने लिखा, "मुझे लोगों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वे मुझे और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। कुछ लोग मेरी मां के क्लीनिक में पेशेंट बनकर घुसे थे। मैं बहुत डर महसूस कर रहा हूं और नहीं जानता कि क्या करूं।" अंत में, रणवीर ने साफ किया कि वह भाग नहीं रहे हैं और उन्हें पुलिस और भारतीय न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ