न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

YouTube से हटाया गया India’s Got Latent का विवादित वीडियो, मुंबई पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया-समय रैना से किया संपर्क

इंडियाज गॉट लेटेंट के विवादित एपिसोड को अब यूट्यूब से हटा दिया गया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने यूट्यूब को वीडियो हटाने का आदेश दिया था और तीन दिन के भीतर जवाब भी देने को कहा था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 11 Feb 2025 11:28:00

YouTube से हटाया गया India’s Got Latent का विवादित वीडियो, मुंबई पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया-समय रैना से किया संपर्क

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो India’s Got Latent इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। हाल ही में इस शो का नया एपिसोड रिलीज हुआ था, जिसमें रणवीर इलाहाबादिया ने एक ऐसा बयान दिया, जिससे बवाल मच गया। इस बयान का विरोध तेज हो गया है और अब दिल्ली और मुंबई में उनके और शो की पूरी टीम के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने भी पुष्टि की कि असम में भी इस टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विवाद के बढ़ते असर को देखते हुए, कॉन्ट्रोवर्सियल एपिसोड को अब YouTube से हटा दिया गया है।

इंडियाज गॉट लेटेंट के विवादित एपिसोड को अब यूट्यूब से हटा दिया गया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने यूट्यूब को वीडियो हटाने का आदेश दिया था और तीन दिन के भीतर जवाब भी देने को कहा था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

इस विवाद के बाद, मुंबई पुलिस ने इंडियाज गॉट लेटेंट शो के निर्माता समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया से संपर्क किया। पुलिस ने दोनों को जांच अधिकारियों के सामने उपस्थित होने और मामले में अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

रणवीर मांग चुके हैं माफी

रणवीर इलाहाबादिया ने शो के दौरान किए गए अपने विवादित कमेंट को लेकर माफी मांग ली है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने स्वीकार किया कि उनका कमेंट न केवल अनुचित था, बल्कि वह हास्यास्पद भी नहीं था। रणवीर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मुझे वो नहीं कहना चाहिए था जो मैंने इंडियाज गॉट टैलेंट पर कहा था। मुझे खेद है। मेरा कमेंट न केवल गलत था, बल्कि यह हास्यपूर्ण भी नहीं था। कॉमेडी मेरी क्वालिटी नहीं है, और मैं सिर्फ सॉरी कहने के लिए यहां हूं। जाहिर तौर पर, मैंने इसे इस तरह से इस्तेमाल नहीं करना चाहा।" रणवीर ने न केवल माफी मांगी, बल्कि भविष्य में ऐसी कोई गलती न करने का भी वादा किया। उन्होंने कहा, "मैं वादा करता हूं कि मैं बेहतर बनूंगा। मैंने वीडियो के मेकर्स से रिक्वेस्ट की है कि वे वीडियो से असंवेदनशील हिस्सों को हटा दें। अंत में, मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि मुझे अफसोस है। मुझे उम्मीद है कि आप मुझे एक इंसान के रूप में समझकर माफ कर सकेंगे।"

लोगों ने की शो बैन करने मांग की

जैसे ही इंडिया गॉट लेटेंट का नया एपिसोड सामने आया, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने रणवीर इलाहाबादिया और शो को बैन करने की मांग उठाई। इसके साथ ही, यूजर्स ने रणवीर को अनसब्सक्राइब करना भी शुरू कर दिया। नेटिजन्स का कहना है कि इलाहाबादिया को जो पॉपुलैरिटी मिल रही है, वह उनकी योग्यताएं नहीं दर्शाती। हालांकि, अब तक समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया ने इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही माफी मांगी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज
NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
'गदर 3' पर लगी मुहर! अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू हो सकती है सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
'गदर 3' पर लगी मुहर! अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू हो सकती है सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर
बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर
संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो
संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो