न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धार्थ-शिल्पा की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का ट्रेलर आया सामने, आलिया-रणबीर की बेटी राहा ने फिर लूटी लाइमलाइट

मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने अब तक के करिअर में कई शानदार फिल्में बनाई हैं। गुजरे जमाने के दिग्गज एक्टर शेट्टी के बेटे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 05 Jan 2024 7:39:17

2 News : सिद्धार्थ-शिल्पा की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का ट्रेलर आया सामने, आलिया-रणबीर की बेटी राहा ने फिर लूटी लाइमलाइट

मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने अब तक के करिअर में कई शानदार फिल्में बनाई हैं। गुजरे जमाने के दिग्गज एक्टर शेट्टी के बेटे रोहित की पहचान मुख्य तौर पर एक्शन मूवीज बनाने के लिए है। अब रोहित वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के जरिये डिजिटल प्लेटफॉर्म OTT पर भी डेब्यू करने जा रहे हैं। आज शुक्रवार (5 जनवरी) को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया, जिसे देख लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई है।

सीरीज में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय के भी दमदार किरदार हैं। सीरीज मसाला, एक्शन और ड्रामे से फुलऑन है। 3 मिनट 2 सैकंड के ट्रेलर की शुरुआत में दिल्ली के संसद भवन में बम धमाके वाले सीन से होती है। आग का गोला भी नजर आता है। इसके बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच जाता है। पुलिस से लेकर इंटेलिजेंस पर उंगलियां उठती हैं और फिर शुरू होती है अपराधियों को पकड़ने की जंग।

कहानी उन जांबाज सिपाहियों की है जो आतंकियों तक पहुंचने के लिए जान की बाजी लगा देते हैं। वेब सीरीज 19 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। रोहित के साथ सिद्धार्थ और शिल्पा की भी यह पहली सीरीज है। रोहित की फिल्मों में अब तक मुंबई पुलिस को हीरो बनते दिखाया गया था, इस दफा पुलिस पुलिस की बारी है।

indian piolice force,indian police force web series,rohit shetty,sidharth malhotra,Shilpa Shetty,vivek oberoi,alia bhatt,ranbir kapoor,raha

मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए आलिया, रणबीर और राहा

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की शादी अप्रैल 2022 में हुई थी। उनके घर उसी साल नवंबर में नन्ही परी के रूप में बेटी राहा का आगमन हुआ। तब से ही फैंस उसकी एक झलक पाने के लिए बेकरार थे। पिछले दिनों क्रिसमस पर आलिया-रणबीर ने राहा का चेहरा पहली बार फैंस और मीडिया को दिखाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर राहा की तस्वीरें छा गईं।

लोग उसकी सुंदरता और नैन-नक्श की तुलना पड़दादा राज कपूर, दादा ऋषि कपूर और बुआ करिश्मा कपूर से करने लगे। आज शुक्रवार (5 जनवरी) को एक बार फिर से हर ओर राहा छा गई। दरअसल रणबीर-आलिया नए साल की छुट्टियां मनाने के बाद मुंबई लौटे। इस दौरान रणबीर ने बेटी को गोद में लिया हुआ था। रणबीर-आलिया की मौजूदगी के बावजूद पैपराजी के कैमरों का फोकस राहा पर ही रहा यानी उसने पूरी लाइमलाइट चुरा ली।

राहा पिंक कलर की हूडी और व्हाइट शूज में बहुत प्यारी लग रही थी। रणबीर ने ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्राउन पैंट्स पहने थे। उन्होंने कंधे पर बैग ले रखा था साथ ही सनग्लासेस और हैट ली हुई थी। उन्होंने बेटी को बाहों में लिया और कार की ओर बढ़ गए। रणबीर के पीछे आलिया चल रही थीं। आलिया ब्राउन शर्ट में दिखीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका