न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का टीजर जारी, धांसू अंदाज में दिखे सिद्धार्थ, इन्होंने खरीदा ‘सालार’ का पहला टिकट

मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की एक्शन सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। पूर्व में सीरीज से कलाकारों का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Dec 2023 1:07:15

2 News : ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का टीजर जारी, धांसू अंदाज में दिखे सिद्धार्थ, इन्होंने खरीदा ‘सालार’ का पहला टिकट

मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की एक्शन सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। पूर्व में सीरीज से कलाकारों का लुक जारी कर दिया गया था। इसके बाद से ही फैंस में इसके टीजर के लिए बेकरारी बढ़ गई थी। अब निर्माताओं ने सीरीज का टीजर भी रिलीज कर दिया है।

आज शनिवार (16 दिसंबर) को जारी किए गए इस टीजर को सीरीज के लीड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। टीजर में सिद्धार्थ, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्टर विवेक ओबेरॉय पुलिस की वर्दी में नजर आए, जो देश को दुश्मनों से बचाने के लिए मर-मिटने का जज्बा रखते हैं।

सिद्धार्थ ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “मेरा पहला एक्शन पैक्ड शो लाने के लिए रोमांचित हूं, इंडियन पुलिस फोर्स। कॉप यूनिवर्स के मास्टर रोहित शेट्टी के साथ नई यूनिफॉर्म में वापसी। इंडियन पुलिस फोर्स 19 जनवरी को प्राइमवीडियो पर।” बता दें कि इस सीरीज के माध्यम से रोहित और सिद्धार्थ ओवर द टॉप (OTT) यानी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं।

रोहित पुलिस पर बेस्ड फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। वे अब कॉप यूनिवर्स को ओटीटी पर भी पेश करने वाले हैं। दर्शकों को इसमें सिद्धार्थ के साथ दो और बड़े स्टार शिल्पा व विवेक की शानदार एक्टिंग भी देखने को मिलेगी।

‘सालार’ की टीम ने डायरेक्टर एसएस राजामौली को सौंपा पहला टिकट

‘बाहुबली’ फेम साउथ सुपरस्टार प्रभास स्टारर फिल्म 'सालार' का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। फिल्म की देश के कुछ राज्यों में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। 'सालार' को 'केजीएफ' फेम डायरेक्टर प्रशांत नील ने निर्देशित किया है। फैंस लंबे समय से फिल्म की राह तक रहे हैं। कई बार रिलीज डेट बदलने के बाद आखिरकार फिल्म 'सालार पार्ट 1 सीजफायर' क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसका मुकाबला शाहरुख खान की ‘डंकी’ से होगा। 'सालार' का पहला टिकट किसी और को नहीं बल्कि प्रभास को फिल्म 'बाहुबली' से स्टार बनाने वाले दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली को मिला है। मूवी मेकर्स और निर्माता नवीन येर्नेनी ने टिकट पूरे सम्मान के साथ राजामौली को सौंपा है। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

राजामौली इसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो सुबह 7 बजे संध्या थिएटर में बैठकर देखेंगे। मेकर्स ने एक फोटो भी जारी किया है, जिसमें राजामौली के साथ प्रशांत नील, प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन व येर्नेनी टिकट सौंपते दिख रहे हैं। फिल्म में श्रुति हासन, श्रेया रेड्डी, जगपति बाबू और बॉबी सिम्हा के भी अहम रोल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम