न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के गाने में सिद्धार्थ-ईशा की जोड़ी जमी, इस एक्टर को भी मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण

मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की वेबसीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वे इसका फर्स्ट लुक, टीजर और ट्रेलर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Jan 2024 2:06:39

2 News : ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के गाने में सिद्धार्थ-ईशा की जोड़ी जमी, इस एक्टर को भी मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण

मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की वेबसीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वे इसका फर्स्ट लुक, टीजर और ट्रेलर देखने के बाद दीवाने हुए जा रहे हैं। रोहित की इस मच अवेटेड सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय व ईशा तलवार अहम किरदार के रूप में दिखेंगे। खास बात ये है कि इसकी मदद से रोहित, सिद्धार्थ और शिल्पा OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रहे हैं।

रोहित बड़े पर्दे के दर्शकों को कई कमाल की कॉमेडी और एक्शन फिल्में दे चुके हैं और माना जा रहा है कि वे ओटीटी व्यूअर्स को भी निराश नहीं करेंगे। अब निर्माताओं ने आज मंगलवार (16 जनवरी) को सिद्धार्थ के 39वें जन्मदिन पर 'इंडियन पुलिस फोर्स' का पहला गाना 'बैरिया रे' जारी कर दिया है। इसमें सिद्धार्थ पहली बार ईशा संग इश्क फरमाते दिख रहे हैं।

गाने को सिंगर विशाल मिश्रा ने आवाज दी है। बोल सिद्धेश पटोले ने लिखे हैं। निर्माताओं ने गाना शेयर करते हुए लिखा, “प्रेम की धुन में अपने आपको खो दो।”' सीरीज में सिद्धार्थ पुलिसवाले का रोल प्ले कर रहे हैं। इसमें तगड़ा एक्शन दिखेगा। सीरीज का प्रीमियर शुक्रवार (19 जनवरी) को अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। शरद केलकर भी सीरीज का हिस्सा हैं।

indian police force web series,indian police force,rohit shetty,sidharth malhotra,Shilpa Shetty,vivek oberoi,ayushmann khurrana,ram mandir

आयुष्मान खुराना को आरएसएस के अजीत पेंडसे ने दिया न्यौता

राम जन्म भूमि पर 22 जनवरी को ऐतिहासिक श्री राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इस समारोह में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। इसी कड़ी में लोकप्रिय अभिनेता आयुष्मान खुराना को भी अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण मिला है। आयुष्मान पिछले साल आई कॉमेडी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आए थे। यह 2019 की सुपरहिट फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल थी।

आयुष्मान से पहले रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कंगना रनौत, अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े सितारों को न्यौता मिल चुका है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुंबई महानगर संपर्क प्रमुख सीए अजीत पेंडसे ने व्यक्तिगत रूप से आयुष्मान को राम लला के भव्य अभिषेक समारोह का निमंत्रण दिया है।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ, रजनीकांत, मनमोहन सिंह, धनुष, मोहनलाल, रणबीर, आलिया, अजय देवगन, प्रभास और यश सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, रतन टाटा, गौतम अडानी और टीएस कल्याणरमन जैसे प्रमुख उद्योगपति भी इस सभा का हिस्सा होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम