न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिजीत के इंडियन आइडल-1 विजेता बनने पर अमित ने किया खुलासा, बोल्ड वीडियो से घिरी उर्फी जावेद

सोनी टीवी पर इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ का 14वां सीजन जारी है। इसमें युवा कंटेस्टेंट अपनी प्रतिभा का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Nov 2023 6:32:33

2 News : अभिजीत के इंडियन आइडल-1 विजेता बनने पर अमित ने किया खुलासा, बोल्ड वीडियो से घिरी उर्फी जावेद

सोनी टीवी पर इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ का 14वां सीजन जारी है। इसमें युवा कंटेस्टेंट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार जज के रूप में विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल और कुमार सानू हैं। यह शो कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। साल 2004 में शो का पहला सीजन सुपरहिट रहा था। अभिजीत सावंत विजेता बने थे, जबकि अमित साना रनरअप रहे थे।

अब अमित ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अमित ने बताया कि फिनाले से 2 दिन पहले उनकी वोटिंग लाइंस बंद कर दी गई थी, जिससे अभिजीत को विनर बनाया जा सके। अमित ने कहा कि इस बात का खुलासा तब हुआ जब मैंने अभिजीत से पूछा कि क्या तुम्हारी वोटिंग लाइंस चालू हैं तो उन्होंने कहा था कि हां चालू हैं।

मेरे परिवार वाले अभिजीत को वोट कर पा रहे थे लेकिन मुझे नहीं। उस दौरान पॉलिटिकल इन्फलुएंस भी था, लेकिन मैंने फिनाले में बेस्ट दिया था। जब शिल्पा शेट्टी ने अभिजीत की स्माइल की तारीफ की थी तब से उन्हें काफी सीरियसली लिया जाने लगा था। इसी वजह से उन्हें ज्यादा वोट्स मिले थे। अमित ने जज फराह खान को लेकर भी बात की।

उन्होंने कहा कि मैं फराह से वे काफी बात करता था, लेकिन जब मैं उनसे कुछ पूछता था तो वह ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं देती थी। वह मुझे इग्नोर करती थीं। शो में जज जैसे दिखते हैं वैसे रियल लाइफ में नहीं होते हैं। अमित के इन खुलासों के बाद हर कोई सोच में पड़ गया है कि उन्होंने 19 साल बाद ये बातें क्यों कही? क्या वे सुर्खियां बटोरना चाहते हैं या फिर इसका कोई और कारण है?

उर्फी का वीडियो देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, की एक्शन की मांग

अपने अजीबोगरीब ड्रेस के लिए मशहूर उर्फी जावेद हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर लगातार ऊल-जुलूल वेशभूषा वाले फोटो और वीडियो अपलोड करती रहती हैं। फैंस उन्हें चाहे जो कह ले उनके कोई फर्क नहीं पड़ता। अब एक बार फिर बिग बॉस ओटीटी 1 में हिस्सा लेने वालीं उर्फी ने कुछ ऐसा किया है जो सोशल मीडिया पर टॉकिंग पॉइंट बन गया है। उर्फी का नया वीडियो सामने आया है। यह बहुत ज्यादा बोल्ड है।

इसमें उर्फी बिना कपड़ों के कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। उन्होंने बॉडी को कवर करने के लिए किसी प्रोप का सहारा नहीं लिया बल्कि किसी की टांग की मदद से अपने प्राइवेट पार्ट्स को कवर किया है। ज्यादातर यूजर्स इस वीडियो को वल्गर बताकर उर्फी की खाट खड़ी कर रहे हैं। उनका मानना है कि इस तरह का कंटेंट जरा भी शोभा नहीं देता। उर्फी के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए। उर्फी ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘अगर शू सिंड्रेला को फिट बैठता है।’

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका