न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘इंडियन 2’ के नए पोस्टर के साथ ट्रेलर डेट का एलान, ‘कल्कि 2898 एडी’ की विदेश में जबरदस्त एडवांस बुकिंग

साउथ इंडियन सुपरस्टार कमल हासन कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में धूम मचा रहे हैं। कमल ने बॉलीवुड में भी कई शानदार फिल्मों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Jun 2024 7:18:30

2 News : ‘इंडियन 2’ के नए पोस्टर के साथ ट्रेलर डेट का एलान, ‘कल्कि 2898 एडी’ की विदेश में जबरदस्त एडवांस बुकिंग

साउथ इंडियन सुपरस्टार कमल हासन कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में धूम मचा रहे हैं। कमल ने बॉलीवुड में भी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। फैंस उनसे बेइंतेहा मोहब्बत करते हैं। कमल पिछले कुछ दिनों से ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इसमें उनका अहम रोल है। इसके अलावा कमल लंबे समय से एक और फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं और वो है आज से 28 साल पहले रिलीज हुई ‘इंडियन’ फिल्म का सीक्वल।

बता दें ‘इंडियन 2’ को लेकर जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। इस मूवी को लेकर लगातार कोई न कोई अपडेट आती रहती है। अब मेकर्स ने एक नए पोस्टर के साथ इसके ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि एक शख्स बैग लेकर कही जाते हुए नजर आ रहा है। इसके साथ ही इस पर ट्रेलर रिलीज डेट भी लिखी हुई है। यह ट्रेलर 25 जून को आने वाला है। पोस्टर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि “सेनापति के साथ भव्यता में कदम रखें।”

लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर सिद्धार्थ भी हैं। फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले पार्ट की ही तरह दूसरे पार्ट को भी एस. शंकर डायरेक्ट कर रहे हैं। अनिरुद्ध रविचंद्र का संगीत है। बता दें कि ‘इंडियन’ साल 1996 में रिलीज हुई थी। इसमें कमल, मनीषा कोइराला और उर्मिला मातोंडकर थीं। उल्लेखनीय है कि कमल पिछले 64 सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने साल 1960 में रिलीज हुई फिल्म ‘कलाथूर कनम्मा’ से बाल कलाकार के रूप में डेब्यू किया था। वे 230 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

प्रभास सहित कई सितारों से सजी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को होगी रिलीज

'कल्कि 2898 एडी' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इसमें बाहुबली फेम प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, दिशा पटानी जैसे सितारे हैं। फिल्म 27 जून को पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी एडवांस बुकिंग भारत ही नहीं विदेशों में भी शुरू हो चुकी है। नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उत्तरी अमेरिका में डिस्ट्रीब्यूटर ने 77 हजार से ज्यादा टिकट बेचे हैं और 2.6 मिलियन डॉलर की बिक्री फिल्म की रिलीज से पहले ही कर ली।

प्रथ्यंगिरा सिनेमाज वहां सभी भाषाओं में फिल्म के टिकट बेच रहा है। उसने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “उत्तरी अमेरिका में 77777+टिकट बिक चुके हैं। प्रभास बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने को तैयार हैं। दर्शक अपने पसंदीदा स्टार को एक्शन में देखने को बेकरार हैं।” नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने इतिहास रच दिया है। 600 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म है।

फिल्म के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन का काम अनिल थडानी की कंपनी एए क्रिएशन्स कर रही है। फिल्म एक भयावह भविष्य पर आधारित है। ये कलयुग के विनाश पर आधारित होगी। पुराणों के मुताबिक कलयुग में धर्म स्थापना करने के लिए कल्कि अवतार का जन्म होगा और यही कहानी दिखाई जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क