न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड से दूर होने पर इमरान पर लग गया था ड्रग एडिक्ट का ठप्पा, अवंतिका से तलाक पर भी खुलकर बोले एक्टर

आमिर खान के भांजे इमरान खान ने फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म हिट रही थी। इसके बाद इमरान ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 May 2024 7:31:49

बॉलीवुड से दूर होने पर इमरान पर लग गया था ड्रग एडिक्ट का ठप्पा, अवंतिका से तलाक पर भी खुलकर बोले एक्टर

आमिर खान के भांजे इमरान खान ने फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म हिट रही थी। इसके बाद इमरान ने कुछ और फिल्में की। इमरान ने साल 2015 में फिल्म 'कट्टी बट्टी' की रिलीज के बाद अचानक फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। इमरान पिछले कुछ समय से एक बार फिर एक्टिव नजर आने लगे हैं। माना जा रहा है कि वे जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में वापसी करेंगे।

इस बीच इमरान ने खुलासा किया कि फिल्मों से दूर होने पर उन्हें ड्रग एडिक्ट कहा जाने लगा था। इमरान ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में पिछले कुछ सालों के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात की। इमरान ने कहा कि भले ही आप सोशल मीडिया पर न हों, फिर भी अखबारों की वजह से यह आप तक पहुंचता है। मुझे घर में अखबार मिल जाते थे। मेरी मां, मौसी और उस पीढ़ी के लोग जिन्हें आज भी घर पर अखबार मिलता है, वे देखते थे कि मेरे बारे में क्या लिखा है और इससे परेशान हो जाते थे।

वे कहेंगे, 'देखो वे तुम्हारे बारे में क्या कह रहे हैं? उन्होंने यह फोटो पोस्ट की है जिसमें तुम ऐसे दिख रहे हो, वे कह रहे हैं कि तुम ड्रग्स ले रहे हो?' यह परेशान करने वाला है। मुझे अपने माता-पिता और परिवार को यह समझाने के लिए उनके साथ बैठना पड़ा और एक कॉम्पलिकेटेड बातचीत करनी पड़ी कि मैं अन्य लोगों के कहने या करने को मैनेज या कंट्रोल नहीं कर सकता। लोग ये बातें बिना सोचे-समझे कहते हैं या यह सोचे कि इसका रिजल्ट क्या होगा, सिर्फ इसलिए कि लोग ऐसा कहते हैं, इससे ये रियल नहीं हो जाता।

imran khan,actor imran khan,imran khan drug addict,imran khan bollywood,aamir khan,avantika malik

‘मेरा अवंतिका के साथ जैसा रिश्ता होना चाहिए था वैसा नहीं था’

इमरान ने पूर्व पत्नी अवंतिका मलिक से अलग होने की असल वजह भी बताई। इमरान और अवंतिका के तलाक की अफवाह 2019 से ही शुरू हो गई थी और उन्होंने उसी साल तलाक ले लिया। इमरान से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है की डिप्रेशन के दौरान शादी सही नहीं है? तो उन्होंने कहा कि मैं उस बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगा लेकिन ‘जब मैं बोझ और अपने आंतरिक संघर्ष से निपट रहा था, तो मैंने पाया कि मेरी शादी और मेरे रिश्ते इसमें कोई मदद नहीं कर रहे थे।

दो लोगों के बीच एक आदर्श, हेल्दी डाइनेमिक, दोनों एक-दूसरे को बेहतर, स्वस्थ, मजबूत बनाने वाला और एक-दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग वाला रिश्ता होता है लेकिन हम उस स्थिति में नहीं थे। मेरा अवंतिका के साथ जैसा रिश्ता होना चाहिए था वैसा नहीं था। हम एक-दूसरे के साथ कभी नहीं थे। मैं हमेशा अपनी जिंदगी में चल रही परेशानी से अकेला जूझता रहा। उल्लेखनीय है कि इमरान और अवंतिका बचपन के दोस्त रह चुके हैं।

दोनों एक-दूसरे को बचपन से ही जानते थे। मात्र 19 साल के उम्र से ही दोनों रिलेशनशिप में भी आ गए थे। दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और 10 जनवरी 2011 को शादी कर ली। साल 2014 में उन्होंने बेटी इमारा का स्वागत किया। अब इमरान साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं। दोनों ने इस साल की शुरुआत में आमिर की बेटी आयरा खान की शादी अटेंड की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष