न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अवंतिका से अलग होने पर ऐसी हो गई थी इमरान की हालत, मलाइका ने अर्जुन को लेकर दिए ये संकेत

आमिर खान के भांजे इमरान खान इन दिनों अवंतिका मलिक से तलाक को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी एक बेटी इमारा खान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 09 Jun 2024 12:43:35

2 News : अवंतिका से अलग होने पर ऐसी हो गई थी इमरान की हालत, मलाइका ने अर्जुन को लेकर दिए ये संकेत

आमिर खान के भांजे इमरान खान इन दिनों अवंतिका मलिक से तलाक को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी एक बेटी इमारा खान है, जिसे दोनों मिल-जुलकर पाल रहे हैं। अब एक इंटरव्यू में इमरान ने तलाक के बाद खुद पर पड़े असर के बारे में बताया। इमरान ने 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब मैं 2019 में अवंतिका से अलग हुआ, तो मैं इमोशनली और फिजिकली कमजोर था। अपने दांत ब्रश करना और नहाना भी मेरे लिए बहुत मुश्किल काम था।

मुझे नहीं पता था कि मैं ऐसा कर पाऊंगा या नहीं। मैं बिस्तर से उठ भी नहीं पाता था। मैं अपने पजामे में रहता था, दरवाजे की घंटी बंद कर देता था, दरवाजा बंद कर देता था और बस आराम करता रहता था। उल्लेखनीय है कि इमरान और अवंतिका ने बेटी की कस्टडी को दिन के हिसाब से बांट रखा है। इमरान ने करहा कि मुझे पैरेंट ड्यूटी भी करनी पड़ती थी, हमने कस्टडी को बांट दिया था, इसलिए गुरुवार से रविवार तक इमारा मेरे साथ रहती थी।

इसलिए जिन दिनों वह मेरे साथ होती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं कितना कमजोर महसूस करता हूं, चाहे जो भी हो, आपको सारे काम करने ही पड़ते हैं। इमरान ने साल 2011 में अपनी बचपन की दोस्त अवंतिका के साथ शादी की थी। साल 2014 में उनकी जिंदगी में नन्ही परी के रूप में इमारा आईं। शादी के 8 साल बाद इमरान और अवंतिका अलग हो गए। इमरान आजकल एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन के साथ रिलेशनशिप में हैं।

ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका ने शेयर की पोस्ट, दोस्तों संग ले रहीं वेकेशन का मजा

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर की जोड़ी अक्सर खबरों में छाई रहती है। पिछले दिनों कई बार दोनों के अलग होने की अटकलें लग चुकी हैं। फैंस उनके ब्रेकअप की सोच बुरा महसूस कर रहे हैं। हालांकि बीच में मलाइका के मैनेजर ने ये साफ कर दिया था कि उनके बीच सब ठीक है। अब मलाइका ने एक बार फिर से अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसे देख समझ नहीं आ रहा कि उनका अर्जुन के साथ सब ठीक चल रहा है या मामला गड़बड़ाया हुआ है।

इस पोस्ट में लिखा है, “केवल वही लोग आपके जीवन में रहने के लायक हैं जो आपके साथ प्यार, दया और सम्मान के साथ व्यवहार करते हैं।” ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका घूमने के लिए निकल पड़ी हैं। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। मलाइका अपने दोस्तों के साथ फ्रांस में हैं। मलाइका बिकिनी में समंदर किनारे चिल करती दिखीं। वह व्हाइट कलर के आउटफिट में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है। उल्लेखनीय है कि मलाइका और अर्जुन ने साल 2019 में रिश्ते को कंफर्म कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क