न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : लेखा पर घर तोड़ने के आरोप से भड़के इमरान खान, फैन ने की काजल को छूने की कोशिश, वीडियो वायरल

सुपरस्टार आमिर खान के भांजे एक्टर इमरान खान लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। हालांकि इमरान एक बार फिर से एक्टिव...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Mar 2024 2:14:01

2 News : लेखा पर घर तोड़ने के आरोप से भड़के इमरान खान, फैन ने की  काजल को छूने की कोशिश, वीडियो वायरल

सुपरस्टार आमिर खान के भांजे एक्टर इमरान खान लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। हालांकि इमरान एक बार फिर से एक्टिव हो रहे हैं। वे पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर अपनी पुरानी फिल्मों को याद कर रहे हैं। साथ ही संकेत भी मिल रहे हैं कि वे जल्द ही किसी न किसी फिल्म में नजर आएंगे। फैंस भी उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

इमरान जनवरी में अपनी ममेरी बहन आयरा खान की शादी में गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन के साथ नजर आए थे। इमरान पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इमरान ने अवंतिका मलिक के साथ शादी की थी मगर अब ये कपल अलग हो चुका है। इमरान और अवंतिका के अलग होने की पहली खबर साल 2019 में आई थी। अब इमरान ने एक इंटरव्यू में कंफर्म कर दिया कि अलग होने की खबरें सच थीं।

इमरान ने वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि लेखा के साथ जो मेरे रिलेशनशिप की खबरें आ रही हैं वो सच हैं। मेरा फरवरी 2019 में तलाक हो गया था। लोग लेखा पर मेरा घर तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं जिससे मुझे गुस्सा आता है। लेखा और मैं लॉकडाउन में करीब आए। अवंतिका से अलग होने के डेढ़ साल बाद और लगभग एक साल बाद जब वह अपने पार्टनर से अलग हुई थी, पति से नहीं, जैसा कि हर जगह कहा जा रहा है।

imran khan,actor imran khan,avantika malik,imran khan divorce,lekha washington,imran lekha,kajal aggarwal,actress kajal aggarwal,kajal fan

एक फैशन इवेंट में हिस्सा ले रही थीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल

साउथ इंडियन एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बॉलीवुड में भी काफी लोकप्रिय हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। काजल ने बुधवार (6 मार्च) को हैदराबाद में एक फैशन इवेंट में भाग लिया, जहां वह उपस्थित लोगों में से एक के अप्रिय व्यवहार के बाद काफी परेशान दिखीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसमें साफ नजर आ रहा है कि एक फैन सेल्फी के लिए काजल के पास आता है और फोटो क्लिक करते समय उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश करता है। इस फैशन इवेंट में काजल ने नौवारी स्टाइल में डिजाइनर मैरून साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहां मौजूद सभी फैन की नजरें काजल के ग्लैमरस लुक पर टिकी हुई थीं।

कार्यक्रम में जैसे ही काजल फैंस के साथ बातचीत कर रही थीं, तभी एक शख्स तेजी से उनके पास आया और तस्वीर खींचने की कोशिश की। कुछ ही सैकंड में वह हाथ काजल की कमर की ओर ले जाते दिखा। भीड़ में जब काजल असहज हो गईं और कुछ बोलीं तो वह शख्स तेजी से बाहर की ओर चला गया। हाल ही में एक्ट्रेस विद्या बालन को भी पंकज उधास के अंतिम संस्कार में कुछ ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका