न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कृति खरबंदा की बर्थडे पार्टी में गर्लफ्रेंड के साथ दिखे इमरान, एक्ट्रेस पर पुलकित सम्राट ने ऐसे लुटाया प्यार

एक्ट्रेस कृति खरबंदा हाल ही में 33 साल की हो गईं। उनकी बर्थडे पार्टी मुंबई के फेमस रेस्टोरेंट लॉस कैवॉस में आयोजित की गई। इस मौके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 31 Oct 2023 12:11:36

कृति खरबंदा की बर्थडे पार्टी में गर्लफ्रेंड के साथ दिखे इमरान, एक्ट्रेस पर पुलकित सम्राट ने ऐसे लुटाया प्यार

एक्ट्रेस कृति खरबंदा हाल ही में 33 साल की हो गईं। उनकी बर्थडे पार्टी मुंबई के फेमस रेस्टोरेंट लॉस कैवॉस में आयोजित की गई। इस मौके पर कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। आमिर खान के भांजे इमरान खान अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन के साथ नजर आए। इमरान साल 2019 में अपनी पत्नी अवंतिका से अलग हो गए थे।

इवेंट के लिए इमरान ने नीली टी शर्ट और सफेद पैंट चुनी। दूसरी ओर, लेखा ने एक शानदार सफेद पुष्प-प्रिंट वाली पोशाक चुनी। दोनों ने एक साथ कार में प्रवेश करने से पहले पैपराजी को पोज दिए। इमरान ने लंबे समय से बॉलीवुड से दूरी बनाई हुई है। कहा जा रहा है कि वे जल्द ही वापसी के लिए तैयार हैं।

एक्टर सुनील शेट्टी के साथ बेटी अथिया शेट्टी और दामाद केएल राहुल भी पार्टी में दिखाई दिए। अथिया के भाई अहान शेट्टी भी वहां मौजूद थे। अथिया एक सफेद क्रॉप टॉप और उसके ऊपर एक ऑफ-व्हाइट श्रग में नजर आईं। इसे उन्होंने लूज डेनिम और व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर किया। इस मौके पर पत्नी अर्पिता के साथ आयुष शर्मा भी पहुंचे थे।

पुलकित ने कृति के साथ शेयर की फोटो, दोनों 3 साल से कर रहे एक-दूसरे को डेट

कृति के जन्मदिन पर उन्हें चाहने वालों ने सोशल मीडिया के माध्यम से खूब बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। कृति को उनके बॉयफ्रेंड एक्टर पुलकित सम्राट ने भी रोमांटिक अंदाज में विश किया। पुलकित ने इंस्टाग्राम पर कृति के साथ दो प्यारी तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा 'जन्मदिन की शुभकामनाएं माई लव।'

शेयर्ड दो सेल्फी तस्वीरों में कृति के साथ पुलकित क्वालिटी टाइम स्पेंड करते और एक साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। पुलकित की पोस्ट पर कृति ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा 'माई सनशाइन।' बता दें कि कृति और पुलकित फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक है। दोनों अक्सर खूबसूरत तस्वीरों और पोस्ट के साथ एक-दूजे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं।

दोनों 'तैश', 'पागलपंती' और 'वीरे दी वेडिंग' में साथ-साथ नजर आ चुके हैं। वे तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कृति 'रिस्की रोमियो', 'हाउसफुल 5', 'वान' और 'पापू' फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। दूसरी ओर, पुलकित को हाल ही में 'फुकरे 3' में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार