न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जब इमरान से एक लड़की ने करवाई कार पार्किंग..., शाहरुख ने गौरी को दिया था यह पहला गिफ्ट

सुपरस्टार आमिर खान के भांजे इमरान खान ने लंबे समय से फिल्मी दुनिया से ब्रेक लिया हुआ है। हालांकि इमरान पिछले साल अचानक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 Feb 2024 1:55:47

2 News : जब इमरान से एक लड़की ने करवाई कार पार्किंग..., शाहरुख ने गौरी को दिया था यह पहला गिफ्ट

सुपरस्टार आमिर खान के भांजे इमरान खान ने लंबे समय से फिल्मी दुनिया से ब्रेक लिया हुआ है। हालांकि इमरान पिछले साल अचानक सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव हो गए। संकेत मिल रहे हैं कि वे जल्द ही फिर से अपने फैंस को एक्टिंग का हुनर दिखाने वाले हैं। इमरान ने पिछले महीने आमिर की बेटी आयरा खान की शादी अटैंड की थी। इसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि शादी में उन्होंने 10 साल पुराना सूट पहना था।

साथ ही इमरान ने बताया कि अब उनकी लाइफस्टाइल बहुत सिंपल हो चुकी है। अब इमरान ने ‘वोग’ को दिए एक इंटरव्यू में मजेदार घटना का खुलासा किया है। इमरान ने बताया कि मैं लंदन में सड़क पर घूम रहा था। मैंने देखा कि कोई कार को पार्क करने की कोशिश कर रहा है। कार का दरवाजा खुलता है और एक लड़की कहती है क्या आप मेरी कार को पार्क कर देंगे? मैंने कार की चाबी ली और कार के अंदर बैठ गया। तभी सीट पर बैठी दूसरी लड़की बाहर निकल जाती है। मैंने कार को पार्क कर दिया।

फिर मैं बाहर निकलता हूं तो लड़की ने मुझे थैंक्यू कहा। लड़की मुझे पहचान गई और कहा कि आप…? मैंने कहा, हां। उसने कहा कि ओह माय गॉड ये आप हैं। इमरान ने ये भी बताया कि साल 2016 में उनकी लाइफ का लो फेज शुरू हुआ। उल्लेखनीय है कि साल 2008 में रिलीज हुई मूवी ‘जाने तू या जाने ना’ से इमरान स्टार बन गए थे, लेकिन उसके बाद उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिटने लगीं। इसके बाद उन्होंने सिल्वर स्क्रीन से पूरी तरह दूरी बना ली।

imran khan,actor imran khan,imran khan car parking,aamir khan,ira khan,imran london,shahrukh khan,gauri khan,shahrukh gauri

शाहरुख खान और गौरी की साल 1991 में हुई थी शादी

प्यार-मोहब्बत इजहार करने का सबसे बढ़िया फेस्टिवल माना जाने वाला वेलेंटाइन वीक चल रहा है। ऐसे में फिल्मी पर्दे पर ‘किंग ऑफ रोमांस’ के रूप में मशहूर शाहरुख खान भी चर्चाओं में हैं। साल 1991 में शाहरुख की गौरी खान के साथ शादी हुई थी। क्या आप जानते हैं कि शाहरुख ने गौरी को पहला गिफ्ट क्या दिया था? दरअसल पिछले साल जब शाहरुख ट्विटर पर Ask SRK में फैंस से रूबरू हो रहे थे तब एक फैन ने उनसे पूछा कि वेलेंटाइन डे पर आपका गौरी मैम को दिया पहला गिफ्ट क्या था?

इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, “अगर मुझे ठीक से याद है तो आज उस बात को 34 साल हो चुके हैं। पिंक कलर के एक जोड़ी प्लास्टिक के इयर रिंग्स दिए थे मैंने।” इसी तरह साल 2020 में शाहरुख ने गौरी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “36 साल हो चुके हैं। अब तो वेलेंटाइन भी हमसे पूछकर आता है। आप सभी को पाबंदियों के परे इश्क मुबारक हो।” उल्लेखनीय है कि शाहरुख और गौरी की तीन संतान आर्यन, सुहाना और अबराम खान हैं। शाहरुख के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने फैंस को पिछले साल तीन सुपरहिट फिल्म ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ की सौगात दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम