न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इमरान के नए घर को देख लोगों ने पूछा यह सवाल, दिवंगत सुशांत के फ्लैट में शिफ्ट हुईं यह एक्ट्रेस

सुपरस्टार आमिर खान के भांजे इमरान खान ने बॉलीवुड में 'जाने तू या जाने ना' फिल्म के साथ एंट्री की थी। बाद में इमरान ‘देल्ही बेली’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Jun 2024 12:34:50

2 News : इमरान के नए घर को देख लोगों ने पूछा यह सवाल, दिवंगत सुशांत के फ्लैट में शिफ्ट हुईं यह एक्ट्रेस

सुपरस्टार आमिर खान के भांजे इमरान खान ने बॉलीवुड में 'जाने तू या जाने ना' फिल्म के साथ एंट्री की थी। बाद में इमरान ‘देल्ही बेली’, ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘कट्टी बट्टी’ और ‘गोरी तेरे प्यार में’ जैसी फिल्मों में नजर आए। हालांकि इमरान ने अचानक से फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। अब पिछले कुछ समय से इमरान फिर से पब्लिक प्लेस पर नजर आने लगे हैं। साथ ही इमरान ने सोशल मीडिया पर भी मोर्चा संभाल लिया है, जिससे उनके फैंस बहुत खुश हैं।

इमरान खुद की पुरानी फिल्मों के बारे में बताने के साथ लेटेस्ट अपडेट भी देते रहते हैं। माना जा रहा है कि इमरान जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने वाले हैं। इमरान ने जब हाल ही में एक आलीशान घर खरीदा तो लोग पूछ बैठे कि उनके पास इतना पैसा आ कहां से रहा है? दरअसल इमरान ने अपने नए घर की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसे उन्होंने खुद डिजाइन करवाया है। इमरान ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखते हुए बताया कि कैसे वे पिछले कुछ सालों से इस घर के निर्माण में बिजी थे और उन्होंने इसकी बनावट की पूरी प्रक्रिया भी शेयर की।

इमरान ने बताया कि क्यों उन्होंने इसी खास जगह को घर के लिए चुना। इमरान को इसके लिए कुछ यूजर्स ट्रॉल करने लगे। एक ने लिखा, “इसके पास इतना पैसा आ कहां से रहा है?” दूसरे ने लिखा, “काम नहीं करते हैं तो इतनी कमाई होती कहां से है?” इमरान ने इन यूजर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, “मैंने साल 2000 के मिड में कुछ फिल्मों में काम किया था।” इमरान के इस जवाब पर लोगों ने हंसने वाली इमोजी बनाई हैं।

‘द केरल स्टोरी’ फेम अदा शर्मा ने 5 साल के लिए किराये पर लिया फ्लैट

एक्ट्रेस अदा शर्मा प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ महीने पहले खबरें आईं थीं कि अदा दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई वाले फ्लैट में शिफ्ट होने वाली हैं। अब अदा ने इस पर मुहर लगा दी है। अदा ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं चार महीने पहले इस फ्लैट में रहने आई थी, लेकिन मैं ‘बस्तर’ और ‘द केरल स्टोरी’ की ओटीटी रिलीज और अपने कई प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करने में बिजी थी।

उसके बाद मैंने मथुरा में हाथी सेंचुरी में कुछ समय बिताया। हाल ही में मुझे कुछ समय की छुट्टी मिली और मैं आखिरकार यहां बस गई हूं। मैं अपनी पूरी जिंदगी पाली हिल में एक ही घर में रही हूं और ये पहली बार है जब मैं वहां से बाहर आई हूं। मैं वाइब्स को लेकर बहुत संवेदनशील हूं और यह जगह मुझे पॉजिटिव वाइब्स देती है। केरल और मुंबई में हमारे घर पेड़ों से घिरे हुए हैं और हम पक्षियों और गिलहरियों को खाना खिलाते थे।

इसलिए मैं एक ऐसा घर चाहती था जहां से नजारा दिखे और पक्षियों को खिलाने के लिए पर्याप्त जगह हो। बता दें कि अदा ने ये घर 5 साल के लिए किराये पर लिया है। उन्होंने इसे पूरा ट्रांसफॉर्म कर दिया है। उन्होंने इस व्हाइट अपार्टमेंट में पेंटिंग करनी शुरू कर दी है। साथ ही नीचे वाले फ्लोर को मंदिर बना दिया। ऊपर वाले फ्लोर में एक म्यूजिक रूम, एक डांस स्टूडियो और छत को गार्डन सेंचुरी में बदल दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका