न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : लेखा वॉशिंगटन के साथ लिव-इन को लेकर बोले इमरान खान, इधर-सलीम खान ने दोनों शादियों पर की बात

सुपरस्टार आमिर खान के भांजे अभिनेता इमरान खान पिछले कुछ दिनों से ज्यादा ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक तरफ तो उनकी बॉलीवुड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Jun 2024 2:17:48

2 News : लेखा वॉशिंगटन के साथ लिव-इन को लेकर बोले इमरान खान, इधर-सलीम खान ने दोनों शादियों पर की बात

सुपरस्टार आमिर खान के भांजे अभिनेता इमरान खान पिछले कुछ दिनों से ज्यादा ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक तरफ तो उनकी बॉलीवुड में वापसी की चर्चाएं हैं और दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ से भी लगातार खबरें निकल रही हैं। इमरान अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। इमरान का साल 2019 में अवंतिका मलिक से तलाक हो गया था। इसके बाद इमरान एक्ट्रेस लेखा वॉशिंगटन को डेट करने लगे। इमरान ने कुछ समय पहले रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था।

अब इमरान ने लेखा के साथ लिव-इन में रहने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। इमरान ने यूट्यूबर रौनक रजनी के साथ बातचीत में कहा कि मैं अवंतिका से अलग होने के बाद 5 साल तक अकेला रहा हूं, लेकिन अब नई शुरुआत करने जा रहा हूं। मैं अभी लेखा को डेट कर रहा हूं। मैं जल्द ही एक नए अपार्टमेंट में मूव करने वाला हूं। मैं पिछले पांच साल तक अकेला रहा हूं। हम एक-दूसरे के साथ नए अपार्टमेंट में मूव करने के प्रोसेस में हैं।

लेखा ने ही लिव-इन में रहने की बात उठाई और फिर मैंने भी हामी भर दी। कोरोनाकाल के दौरान ही हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। बता दें कि अवंतिका से इमरान को एक बेटी भी है। 'जाने तू या जाने ना', 'लक', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' और 'कट्टी बट्टी' समेत कई फिल्मों में काम करने वाले इमरान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वे पिछले साल से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। माना जा रहा है कि इमरान जल्द ही किसी न किसी प्रोजेक्ट में नजर आएंगे।

imran khan,actot imran khan,lekha washington,actress lekha washington,imran lekha,avantika malika,aamir khan,salim khan,writer salim khan,helen,salma khan,Salman Khan

सलीम खान ने अरबाज खान के इनविंसिबल टॉक शो में कही दिल की बात

सुपरस्टार सलमान खान के पिता मशहूर लेखक सलीम खान को लेकर फैंस में काफी क्रेज रहता है। वे इंटरव्यू और किसी शो में पुराने किस्से बताते हैं, जिन्हें जान फैंस रोमांचित हो जाते हैं। अब सलीम ने बेटे अरबाज खान के इनविंसिबल टॉक शो में अपनी दोनों इंटर-कास्ट शादियों पर खुलकर बात की। सलीम की पहली शादी सलमा (सुशीला चरक) और दूसरी एक्ट्रेस हेलेन से हुई है।

सलीम ने बताया कि हमारे कोर्टशिप पीरियड से पहले, मैंने सलमा से कहा कि मैं तुम्हारे माता-पिता से मिलना चाहता हूं क्योंकि छिपना और मिलना गलत बात है। इसलिए जब मैं उनके घर गया, तो मुझे लगा कि भारत के सभी महाराष्ट्रीयन वहां थे, मैं इतने सारे लोगों को देखकर बहुत घबरा गया। सलमा के पिता ने मेरी तारीफ करते हुए मुझे अच्छा लड़का बताया लेकिन उनके लिए दोनों का अलग धर्म बड़ा मुद्दा था।

तब मैंने कहा कि उनकी बेटी और मेरे बीच 1760 दिक्कतें हो सकती हैं लेकिन धर्म को लेकर दिक्कत कभी नहीं होगी। हालांकि पिता ने अगले 10 साल तक कोई रिश्ता भी नहीं रखा। जब सोहेल पैदा हुए उस दौरान सलमा के पिता मिलने आए और सब को देखकर वापस चले गए। सलीम की जिंदगी में एक और टर्निंग पॉइंट आया जब उन्हें हेलेन से प्यार हुआ। सलीम ने कहा कि सबसे पहले सलमा ने ही हेलेन को स्वीकार किया था। उस समय दोनों को बराबर की वैल्यू देना बेहद मुश्किल था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क