एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों मदरहुड का मजा ले रही हैं। उन्होंने 1 अगस्त को एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा। अब इलियाना ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए प्रेगनेंसी को लेकर बात की। इलियाना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए सवाल-जवाब सेशन चलाया और फैंस से बात की।
इस दौरान एक यूजर ने पूछा, “प्रेगनेंसी पर आपकी पहली रिएक्शन कैसी थी और अब कैसा महसूस होता है?” इस पर इलियाना ने प्रेगनेंसी टेस्ट की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “एक साल पहले पता चला कि मैं प्रेगनेंट हूं और यह सबसे अनरियल, यकीन न होने वाला इमोशनल मूमेंट था। अभी भी प्यारे बेटे को पकड़ना बहुत सररियल लगता है। यह एक बड़े, धुंधले-से सपने जैसा लगता है।”
दूसरे फैन ने पूछा, “जब आपने बच्चे को पहली बार देखा तो कैसा लगा? क्या उस वक्त आपकी मां साथ थीं?' इस पर इलियाना ने हॉस्पिटल बेड से मां के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा, “मेरी मां मेरी प्रेगनेंसी, डिलीवरी और मदरहुड की पूरी प्रॉसेस के दौरान मेरे साथ रहीं।”
मंसूर अली खान ने तृषा कृष्णन के लिए की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों 'लियो' फेम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन और एक्टर मंसूर अली खान के बीच का विवाद छाया हुआ है। मंसूर ने तृषा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस ने मंसूर के खिलाफ एक्शन ले मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद मंसूर ने एक पोस्ट शेयर करके तृषा से माफी मांगी। अब तृषा ने इस पर रिएक्शन दी है।
तृषा ने अपने एक्स (ट्विटर) पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा- “गलती करना मानव का स्वभाव है और क्षमा देवताओं का गुण।” यह पोस्ट वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि 90 के दशक की तमिल फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए मशहूर मंसूर ने कहा था कि मुझे यह जानकर दुख हुआ कि फिल्म 'लियो' में तृषा के साथ मेरे पास करने के लिए कोई सीन नहीं था।
शुरू में मैंने सोचा था कि त्रिशा के साथ मेरा एक बेडरूम सीन होगा जहां मैं उनके साथ बलात्कार का सीन क्रिएट कर सकता था। इस पर तृषा ने एक्स पर एक नोट लिखा था कि मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि मुझे जीवन में अब कभी भी मंसूर के साथ काम न करना पड़े।To err is human,to forgive is divine🙏🏻
— Trish (@trishtrashers) November 24, 2023














