न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इलियाना डी क्रूज पहली बार बेटे को घुमाने निकलीं, राजकुमार-पत्रलेखा का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों एक्टिंग की दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। वह अपना मदरहुड जमकर एंजॉय कर रही हैं। वह पूरी तरह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 1:43:04

2 News : इलियाना डी क्रूज पहली बार बेटे को घुमाने निकलीं, राजकुमार-पत्रलेखा का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों एक्टिंग की दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। वह अपना मदरहुड जमकर एंजॉय कर रही हैं। वह पूरी तरह से बेटे के लालन-पालन में खोई हुई हैं। इलियाना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार मां बनने का अनुभव शेयर करती रहती हैं। वह अक्सर अपने लाडले ‘कोआ फीनिक्स डोलन’ की तस्वीरें फैंस के लिए डालती हैं। कोआ का जन्म 1 अगस्त को हुआ था और वह करीब ढाई महीने का हो चुका है।

इस बीच इलियाना बेटे के साथ पहली बार आउटिंग पर निकलीं। इलियाना ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इसमें इलियाना ने बेटे को स्ट्रालर में लेटा रखा है और वह झुककर उसे देख रही हैं। इलियाना ने कैप्शन में लिखा, “बेबी और मां पहली बार लंच पर निकले हैं..' इस दौरान इलियाना काफी फिट दिखीं।

उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस के ऊपर डेनिम शर्ट और कैप पहन रखी थी। इलियाना ने अभी तक अपने पार्टनर का चेहरा रिवील नहीं किया है। खबरें हैं कि उन्होंने 13 मई को गुपचुप शादी रचा ली। बताया जा रहा है कि इलियाना ने कोर्ट मैरिज की। अभी तक इलियाना ने इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है।

फराह खान ने शूट करने के साथ शेयर किया राजकुमार-पत्रलेखा का वीडियो

अभिनेता राजकुमार राव का उनकी पत्नी पत्रलेखा संग एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि राजकुमार घर की बालकनी में पत्रलेखा को अपनी बाहों में पकड़े कुछ बातें कर रहे हैं।

दोनों पूरी तरह एक-दूसरे में डूबे नजर आ रहे हैं। तभी अचानक अभिनेता साकिब सलीम आकर दोनों को डिस्टर्ब कर देते हैं। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी नजर आ रही हैं, जबकि फराह वीडियो को शूट करने में बिजी हैं। बता दें कि ये पांचों सेलेब्रिटी गहरे दोस्त हैं। शुक्रवार की रात वे मौज-मस्ती कर रहे थे।

फराह ने कैप्शन में लिखा, “पागल दोस्तों के साथ पागल रात, राजकुमार राव और पत्रलेखा और उन्होंने कहा कि यह नहीं चलेगा साकिब सलीम और हुमा कुरैशी पैपराजी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं..” पत्रलेखा ने फराह की पोस्ट पर कमेंट किया, “लव यू।” राजकुमार ने लिखा, “लव यू मैडम।” राजकुमार और पत्रलेखा बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल में से एक हैं। दोनों ने 15 नवंबर 2021 को लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका