न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इलियाना ने पोस्टपर्टम डिप्रेशन पर लिखा लंबा नोट, एक्ट्रेस की फिल्म ‘तेरा क्या होगा लवली’ का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों फैमिली के साथ एंजॉय कर रही हैं। इलियाना ने पिछले साल बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद से वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Mar 2024 1:22:40

2 News : इलियाना ने पोस्टपर्टम डिप्रेशन पर लिखा लंबा नोट, एक्ट्रेस की फिल्म ‘तेरा क्या होगा लवली’ का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों फैमिली के साथ एंजॉय कर रही हैं। इलियाना ने पिछले साल बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद से वह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के लिए बेटे के साथ बिताए गए अनमोल पल फोटो या वीडियो के माध्यम से शेयर करती रहती हैं। इस बीच इलियाना ने अब खुद की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह काफी मायूस लग रही हैं। इसके साथ ही इलियाना ने एक बेहद लंबा नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद कैसे पोस्टपर्टम डिप्रेशन से छुटकारा पाया जा सकता है।

इलियाना ने लिखा, “हाय…तब से मैंने अपनी कोई तस्वीर ली है या यहां कुछ पोस्ट किया है, काफी समय हो गया है…एक मां होने और घर संभालने के बीच। मुझे खुद के लिए अब समय नहीं मिल पाता है। मैं ज्यादातर पीजे में रहती हूं और अपने बालों को अपने मंकिन के नाजुक हाथों से दूर रखने के लिए एक गंदी बदसूरत ‘मॉम बन’ बनाती हूं और इसलिए सेल्फी के लिए पाउट करने का आइडिया वाकई में मेरे दिमाग में नहीं आता। हकीकत यह है कि कुछ दिन वाकई में बेहद कठिन रहे हैं। नींद पूरी नहीं हो पाती थी।

मैं शिकायत नहीं करने की कोई कोशिश नहीं कर रही हूं क्योंकि यह मेरा प्यारा बच्चा है जो मेरे लिए सबसे खूबसूरत चीज है लेकिन हम पोस्टपर्टम डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात नहीं करते हैं। जो सच है और यह एक तरीके से पूरी तरह अलग-थलग कर देने वाला एहसास है। मैं खुद को बेहतर महसूस कराने के लिए हर दिन कुछ समय निकालने की कोशिश कर रही हूं। 30 मिनट की एक्सरसाइज और उसके बाद 5 मिनट की शॉवर लेती हूं जो मेरे लिए अद्भुत काम करते हैं, लेकिन कभी-कभी मैं रूटीन के हिसाब से नहीं कर पाती हूं।

लेकिन मैं अब अपने आपको टाइम दे रही हूं और फिर से वापसी के लिए खुद को तैयार कर रही हूं। मेरे साथ बहुत सारी आश्चर्यजनक चीजें घटी हैं जो बेहद शानदार इमोशनल जर्नी है। मैं शरीर से बेहद प्यार करती हूं और इसलिए खुद को धीरे-धीरे मजबूत और स्वस्थ बना रही हूं ताकि वापस आ सकूं। बता दें इलियाना पार्टनर माइकल डोलन के साथ रहती हैं।

‘तेरा क्या होगा लवली’ में इलियाना के साथ हैं ये दो हीरो, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

करण कुंद्रा, रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज स्टारर फिल्म 'तेरा क्या होगा लवली' जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। मेकर्स ने शुक्रवार (1 मार्च) को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर में तीनों की जोड़ी धमाकेदार नजर आ रही है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “लवली की जिंदगी में एक चीज हमेशा पक्की है। बैक-टू-बैक सियाप्पा।”

फिल्म में रणदीप और इलियाना मुख्य भूमिका में हैं। करण भी एक अहम रोल प्ले करते नजर आएंगे। बलविंदर सिंह जंजुआ के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म दहेज और सांवले रंग की आलोचना जैसे सामाजिक मुद्दों पर आधारित है। रणदीप ने एक पुलिसवाले की भूमिका निभाई है, जबकि इलियाना एक सामान्य परिवार से वास्ता रखने वाली लड़की हैं।

करण ने भी ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “इस महिला दिवस, 8 मार्च 2024 को देसी ड्रामा के लिए तैयार हो जाइए। सिनेमाघरों में 'तेरा क्या होगा लवली' रिलीज होने वाली है।” बता दें कि 8 मार्च को ही अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म 'शैतान' भी रिलीज होगी। ऐसे में इन दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम