न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने मनाया अपने बेटे का पहला जन्मदिन, ‘वेदा’ के गाने में दिखीं मौनी की कातिलाना अदाएं

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (37) का बेटा कोआ फीनिक्स डोलन एक साल का हो चुका है। इलियाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Aug 2024 7:53:45

2 News : इस एक्ट्रेस ने मनाया अपने बेटे का पहला जन्मदिन, ‘वेदा’ के गाने में दिखीं मौनी की कातिलाना अदाएं

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (37) का बेटा कोआ फीनिक्स डोलन एक साल का हो चुका है। इलियाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटे और पति माइकल फीनिक्स डोलन की फोटो शेयर की हैं। इनमें इलियाना ने बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक साझा की है। उनका बेटा खेलता नजर आ रहा है। एक फोटो में इलियाना पति और बेटे संग दिख रही हैं। उनकी इन फोटो पर फैंस और उनके दोस्त खूब प्यार लुटा रहे हैं। कोआ कभी बर्थडे डेकोरेशन निहारते नजर आ रहा है तो कभी केक खाते दिख रहा है, कभी खेलते तो कभी मस्ती करता नजर आ रहा है।

इन तस्वीरों में कोआ इतना क्यूट लग रहा है कि फैंस उसकी क्यूटनेस पर दिल हार रहे हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए इलियाना ने कैप्शन में लिखा, “पता नहीं समय कहां चला गया। मेरा बेबी इतनी जल्दी एक साल का हो गया।” उल्लेखनीय है कि इलियाना ने पिछले साल अगस्त में बेटे को जन्म दिया था। लाडले के जन्म के बाद इलियाना ने बॉयफ्रेंड फीनिक्स के साथ शादी कर ली। उनके संग रहने के लिए इलियाना अमेरिका शिफ्ट हो गई हैं और ज्यादातर समय वहीं रहती हैं।

शादी से पहले इलियाना अपने रिलेशनशिप के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती थीं। इलियाना ने पिछले साल 5 अगस्त को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने मां बनने की खुशखबरी शेयर की थी। उन्होंने बेटे की एक फोटो पोस्ट करते हुए उसका नाम भी रिवील कर दिया था। उनके बेटे का जन्म 1 अगस्त को हुआ था।

इस पोस्ट के साथ इलियाना ने लिखा था, “कोई भी शब्द यह नहीं बता सकता कि हम अपने प्यारे बेटे का दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं...दिल भर आया है।” इलियाना लंबे समय बाद इसी साल अप्रैल में रिलीज हुई फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में प्रतीक गांधी और विद्या बालन के भी अहम रोल थे। इलियाना ने हिंदी फिल्मों के साथ तमिल और तेलुगू भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।

‘वेदा’ का गाना रिलीज, फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेदा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इस बीच आज बुधवार (7 अगस्त) को मेकर्स ने फिल्म का आइटम सॉन्ग ‘मम्मी जी’ रिलीज कर दिया। इसमें एक्ट्रेस मौनी रॉय दिखाई दी। मौनी का हॉट अंदाज नजर आया। गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौनी जमकर ठुमके लगाती दिखीं। मौनी अपनी कातिला अदाओं का जादू चला रही हैं।

गाने को प्राजक्ता शुक्रे और हिमानी कपूर ने आवाज दी है। आदिल शेख ने डांस को कोरियोग्राफ किया है। हाल ही ‘वेदा’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। बता दें कि ‘वेदा’ को सीबीएफसी की तरफ से UA सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म 2 घंटे 30 मिनट की है। इसमें एक्ट्रेस शरवरी वाघ, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया भी हैं।

निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित और असीम अरोड़ा द्वारा लिखित ‘वेदा’ का निर्माण जी स्टूडियो, उमेश कुमार बंसल, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, जॉन अब्राहम ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’, संजय दत्त की ‘डबल इस्मार्ट’ और ‘थंगलान’ से होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क