न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IFFI 2023 के सेशन के दौरान लोगों के सामने रो पड़े सनी, कहा-‘गदर’ की सफलता के बावजूद करना पड़ा संघर्ष

हर कोई जानता है कि गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे एक्टर सनी देओल में जबरदस्त प्रतिभा है। वे करीब 40 साल से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Nov 2023 10:48:32

IFFI 2023 के सेशन के दौरान लोगों के सामने रो पड़े सनी, कहा-‘गदर’ की सफलता के बावजूद करना पड़ा संघर्ष

हर कोई जानता है कि गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे एक्टर सनी देओल में जबरदस्त प्रतिभा है। वे करीब 40 साल से बॉलीवुड में छाए हुए हैं। उन्होंने अपने अब तक के करिअर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। फैंस मुख्य तौर पर उनके गुस्सैल और एक्शन तेवर के कायल हैं। सनी ने इस साल ‘गदर 2’ के माध्यम से तगड़ी वापसी की। खास बात ये है कि कई सुपरहिट फिल्में देने के बावजूद उन्हें वैसा काम नहीं मिला जो वो डिजर्व करते थे।

उन्हें कई बुरे फेज से भी गुजरना पड़ा। हाल ही में गोवा में चल रहे 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI 2023) के एक सेशन के दौरान सनी अपनी भावनाएं काबू नहीं कर पाए और भरी सभा मे रो पड़े। सनी को रोता देख वहां बैठे सभी लोगों ने उनका हौसला बढ़ाने के लिए चीयर करना शुरू कर दिया।

दरअसल दो दिग्गज डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और अनिल शर्मा के साथ बातचीत के दौरान सनी आंसू नहीं रोक पाए। जब संतोषी ने कहा कि मुझे लगता है कि सनी की प्रतिभा के साथ इंडस्ट्री ने न्याय नहीं किया लेकिन भगवान ने कर दिया तो यह सुन सनी रो पड़े।

iffi 2023,sunny deol,actor sunny deol,rajkumar santoshi,anil sharma,gadar,gadar 2,rahul rawail,sunny tears,sunny struggle,betaab

सनी देओल ने अच्छी स्क्रिप्ट्स नहीं मिलने पर जताया अफसोस

सनी ने कहा कि मैं सच में लकी हूं। मैं बहुत इमोशनल हो जाता हूं यह मेरी प्रॉब्लम है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे राहुल रवैल जैसे फिल्मकार की फिल्म ‘बेताब’ से शुरुआत करने का मौका मिला। उन्होंने मुझे करिअर की तीन बेहतरीन फिल्में ‘बेताब’, ‘अर्जुन’ और ‘समंदर’ दीं। कुछ काम करता है कुछ नहीं लेकिन आज भी लोग मुझे मेरी फिल्मों के लिए याद रखते हैं।

मैं यहां अपनी फिल्मों की वजह से खड़ा हूं। मेरी जिंदगी में स्ट्रगल तब शुरू हुआ जब मुझे अच्छी स्क्रिप्ट्स नहीं मिली और कुछ सही से नहीं हो रहा था। मैंने इस बीच फिल्में की लेकिन 20 साल का गैप हो गया था, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। मैंने हमेशा आगे बढ़ने का प्रयास किया। मैंने फिल्म दुनिया जॉइन की क्योंकि मैं एक्टर बनना चाहता था।

‘गदर’ की भारी सफलता के बावजूद मुझे अच्छे काम के लिए स्ट्रगल करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि 66 वर्षीय सनी ने संतोषी के साथ भी घायल, घातक, दामिनी जैसी फिल्मों में काम किया है। साथ ही उन्हें अनिल शर्मा के साथ ‘गदर’ और ‘गदर 2’ जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे