न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IC 814: कंधार हाईजैक विवाद, आतंकियों के नामों को बदलने से दर्शक हुए नाराज, बॉयकाट की हुई माँग

नेटफ्लिक्स की सीरीज आईसी 814: द कंधार हाईजैक 1999 में हुए कंधार विमान अपहरण कांड पर आधारित है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 02 Sep 2024 2:48:05

IC 814: कंधार हाईजैक विवाद, आतंकियों के नामों को बदलने से दर्शक हुए नाराज, बॉयकाट की हुई माँग

नेटफ्लिक्स की सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' 1999 में हुए कंधार विमान अपहरण कांड पर आधारित है। इसमें एक्टर विजय वर्मा ने कैप्टन देवी शरण का किरदार निभाया है, जो विमान अपहरण के दौरान पायलट होते हैं। इस सीरीज की स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर 29 अगस्त 2024 से शुरू हो चुकी है। छह एपिसोड की इस सीरीज का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है।

सोशल मीडिया पर आईसी 814: कंधार हाईजैक के बहिष्कार की मांग की जा रही है। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित यह सीरीज इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 814 के अपहरण पर आधारित है। जिसे हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। सीरीज में विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, दीया मिर्जा और अरविंद स्वामी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। इस विवाद की वजह सीरीज में अपहरणकर्ताओं के नाम हैं, जिसकी वजह से यह पूरा विवाद गरमा गया है। यह सीरीज 24 दिसंबर 1999 के कंधार हाईजैक पर आधारित है, जिसमें इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी 814 के अपहरण की कहानी दिखाई गई है।

24 दिसंबर 1999 को नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाली इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC 814 को पाँच आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था। अपहरणकर्ताओं ने इसे अफ़गानिस्तान के कंधार में उतारा। सीरीज़ में अपहरणकर्ताओं को चीफ़, डॉक्टर, बर्गर, भोला और शंकर जैसे नामों से पुकारा गया है, जिसने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है।

दरअसल, प्लेन को हाईजैक करने वाले आतंकी संगठन हरकत-उल-मुजाहिदीन के आतंकियों के नाम थे- इब्राहिम अतहर, शाहिद अख्तर सईद, सनी, अहमद काजी, जहूर मिस्त्री और शाकिर। इन आतंकियों ने भारत की जेल में बंद पाकिस्तानी आतंकियों- अहमद उमर सईद शेख, मसूद अजहर और मुश्ताक अहमद जरगर की रिहाई की मांग को लेकर फ्लाइट हाईजैक की थी। हालांकि, सीरीज की स्ट्रीमिंग के बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। मेकर्स को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अपराधों को छिपाने और क्रूर आतंकियों को इंसानी रूप देने के लिए सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने आरोप लगाया है कि मेकर्स ने जानबूझकर हाईजैकर्स का धर्म बदल दिया है।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स सीरीज का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। किरदार के बदले नाम को लेकर सीरीज के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने रविवार को दावा किया कि इस घटना में शामिल आतंकियों ने एक-दूसरे के अलग-अलग नाम यानी फर्जी नामों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने यह भी बताया कि इस सीरीज को तैयार करने के लिए काफी रिसर्च की गई है। हालांकि अब उनके ट्वीट का बड़ा हिस्सा एडिट कर दिया गया है और अब इसमें सिर्फ इतना लिखा है, "कलाकारों को पसंद करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मेरी टीम को और खासकर अनुभव सिन्हा को हम पर भरोसा करने और मुझे एक्सप्लोर करने की आजादी देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। #IC814 #Netflix।"

एक इंटरनेट यूजर ने एक्स पर लिखा, "कंधार विमान अपहरणकर्ताओं के असली नाम इब्राहिम अतहर, शाहिद अख्तर, सनी अहमद, जहूर मिस्त्री और शाकिर हैं। अनुभव सिन्हा की वेब सीरीज 'आईसी 814' में अपहरणकर्ताओं को भोला, शंकर के रूप में दिखाया गया है। इस तरह से सिनेमाई तौर पर व्हाइटवॉशिंग की जाती है।" एक अन्य ने लिखा, "आईसी 814 के अपहरणकर्ता घातक, क्रूर थे, लेकिन नेटफ्लिक्स सीरीज में उन्हें इंसान के रूप में दिखाने की कोशिश करना भी सही नहीं है।"

तीसरे ने लिखा, "मैंने भी इस पर गौर किया और मुझे बहुत हैरानी हुई। ऐसा करना अच्छी बात नहीं है। मुझे आश्चर्य है कि नेटफ्लिक्स की टीम इतनी लापरवाह कैसे हो सकती है, ऐसा कैसे होने दिया गया।" हालाँकि, जनवरी 2000 की विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, चीफ़, डॉक्टर, बर्गर, भोला और शंकर इन आतंकवादियों के कोड नाम थे। ये वो नाम थे जिनसे अपहरणकर्ता हमेशा एक-दूसरे को संबोधित करते थे। इसके अलावा, '173 ऑवर्स इन कैप्टिविटी: द हाईजैकिंग ऑफ़ IC814' किताब लिखने वाले लेखक-गीतकार नीलेश मिश्रा ने एक्स पर स्पष्ट किया कि - "शंकर, भोला, बर्गर, डॉक्टर अपहरणकर्ताओं के झूठे नाम थे। जो उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए रखे थे।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री