न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : लड़खड़ाते इब्राहिम हुए ट्रॉल, वीडियो वायरल, इस दिग्गज एक्टर ने कंधे पर गुदवाया बेटी के नाम का टैटू

तीन दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में मजबूती से पैर जमाए सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम भी जल्द ही बॉलीवुड में एक्टिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 08 Jun 2024 8:29:30

2 News : लड़खड़ाते इब्राहिम हुए ट्रॉल, वीडियो वायरल, इस दिग्गज एक्टर ने कंधे पर गुदवाया बेटी के नाम का टैटू

तीन दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में मजबूती से पैर जमाए सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम भी जल्द ही बॉलीवुड में एक्टिंग करिअर शुरू करने वाले हैं। फैंस इब्राहिम को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ में इब्राहिम ने बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया था। इब्राहिम ने पिछले साल रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में असिस्टेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी उठाई थी।

बहरहाल इब्राहिम का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वे लड़खड़ाते नजर आ रहे हैं। इब्राहिम, तान्या श्रॉफ द्वारा आयोजित पार्टी से बाहर आ रहे हैं जब उनका पैर गलत जगह पड़ जाता है और वो लड़खड़ा जाते हैं। वे वहां खड़े पैपराजी को 'सॉरी-सॉरी' बोलकर आगे बढ़ जाते हैं। संतुलन गड़बड़ाने से इब्राहिम को चोट लगी, जो उनके एक्सप्रेशन्स में देखा जा सकता है। वे इसके बाद अपनी गाड़ी का दरवाजा खोलते हैं और वहां से रवाना हो जाते हैं।

उनकी लाल आंखों को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। किसी ने लिखा है कि उम्मीद है वो ठीक होंगे, तो किसी ने उनके नशे में होने की बात कही है। लोग लगातार उनको ट्रॉल कर रहे हैं। एक ने लिखा, “'अरे रे इतना बड़ा एक्सीडेंट हो गया भाई के साथ।”, दूसरे ने लिखा, “'जॉनी वॉकर चल रहा है।”, तीसरे ने लिखा, “नशे में है।”, चौथे ने लिखा, “सस्ता नशा करके आया है ये।”, पांचवें ने लिखा, “'पैसा ज्यादा हो गया है...बाप का दादा का पैसा उड़ा रहा हाय।” बता दें कि इब्राहिम की बहन सारा अली खान भी इंडस्ट्री में अपने पैर जमा चुकी हैं। इब्राहिम अपनी पर्सनल के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले कई दिनों से उनका नाम श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ जुड़ रहा है।

रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा का हमेशा रखते हैं ख्याल और लुटाते हैं भरपूर प्यार

रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा को दिलो जान से चाहते हैं। रणबीर के ससुर और आलिया भट्ट के पिता मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने भी इस बात पर मुहर लगाई थी। अक्सर राहा को गोद में लिए नजर आने वाले रणबीर ने अब बेटी के नाम का टैटू अपने कंधे पर बनवाया है। दरअसल आज शनिवार (8 जून) को सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने रणबीर की फोटो की एक सीरीज शेयर की। इसमें न केवल रणबीर का नया अवतार नजर आया बल्कि पहली बार फैंस को उनके टैटू की झलक देखने को मिली।

रणबीर ने बेटी का नाम अपने कंधे पर गुदवाया है। यह शानदार फोटो हकीम ने शेयर की, जिन्होंने कथित तौर पर 'एनिमल' में रणबीर के बालों को स्टाइल किया था। आलिम ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “रणबीर कपूर के लिए बाल कटवाने के बाद एक वाइब चेक। मैं हमेशा अपने बाल कटाने के बाद तस्वीरें क्लिक करना पसंद करता हूं।” रणबीर काले रंग का बाथरोब पहने दिख रहे हैं और काले धूप के चश्मे के साथ काफी आकर्षक लग रहे हैं।

बाकी तस्वीरों में रणबीर अपने नए हेयरस्टाइल और तराशे हुए एब्स को दिखा रहे हैं। एक खास फोटो में उनके कंधों पर 'राहा' टैटू की झलक मिली। रणबीर के 'एनिमल' को-एक्टर बॉबी देओल ने कमेंट बॉक्स में फायर वाली इमोजी शेयर की है। अर्जुन कपूर और बिपाशा बसु समेत कई सेलेब्स ने इस फोटो को लाइक किया है। रणबीर की आगामी फिल्मों पर नजर डालें तो उनके पास ‘रामायण’ और ‘लव एंड वॉर’ है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क