Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तानी फिल्म समीक्षक ने उड़ाया ‘नादानियां’ और इब्राहिम का मजाक तो बौखलाए एक्टर ने दिया यह करारा जवाब

सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान (24) बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। उनकी पहली फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Mar 2025 12:14:59

पाकिस्तानी फिल्म समीक्षक ने उड़ाया ‘नादानियां’ और इब्राहिम का मजाक तो बौखलाए एक्टर ने दिया यह करारा जवाब

सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान (24) बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। उनकी पहली फिल्म ‘नादानियां’ हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाय 7 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें इब्राहिम की जोड़ी दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ बनी है। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। लोग मुख्य रूप से इब्राहिम की एक्टिंग को लेकर कमेंट कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रॉल भी कर रहे हैं।

ऐसे में इब्राहिम एक पाकिस्तानी फिल्म समीक्षक तैमूर इकबाल पर भड़क गए। तैमूर ने पहले फिल्म की बुराई करने के साथ इब्राहिम की नाक पर कमेंट किया। इस पर इब्राहिम ने तैमूर को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया है। दोनों की इंस्टा चैट सामने आई है जिसमें दोनों की बातचीत साफ नजर आ रही है। इब्राहिम मैसेज करते हैं और कहते हैं, “तैमूर लगभग तैमूर जैसा...तुम्हें मेरे भाई का नाम मिला। अंदाजा लगाओ कि तुम्हें क्या नहीं मिला? उसका चेहरा। तुम बदसूरत कूड़े के टुकड़े। चूंकि तुम अपने शब्दों को अपने तक नहीं रख सकते, यह शब्द तुम्हारी ही तरह बेबुनियादी हैं।

बदसूरत, बकवास, मुझे तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए बुरा लग रहा है-और अगर मैं तुम्हें एक दिन सड़कों पर देखूंगा, तो मैं तुम्हें तुमसे भी बदसूरत बनाकर छोड़ूंगा-तुम चलते-फिरते कूड़े के टुकड़े हो।” इसके जवाब में तैमूर ने लिखा, “हा हा हा हा ये बात हुई न, ये वहीं इंसान है जिसे मैं फिल्मों में देखना चाहता हूं, नाक की सर्जरी वाला कमेंट खराब था सच में। बाकी मैं पूरी तरह से स्वीकार करता हूं। आपके पिता का बहुत बड़ा फैन हूं, उन्हें निराश मत करो।”
ibrahim ali khan,actor ibrahim ali khan,saif ali khan,Amrita Singh,pakistani critic taimur iqbal,nadaaniyan movie,ibrahim nose,khushi kapoor लोगों के निशाने पर है इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की एक्टिंग

तैमूर ने इस स्टोरी को शेयर करने के साथ सैफ की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान को भी इसमें टैग किया है। करीना के बड़े बेटे का नाम तैमूर ही है। अब इब्राहिम के इस गुस्से को जहां उनके प्रशंसकों ने जायज ठहराया है, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इब्राहिम में आलोचना सुनने का धैर्य नहीं है जबकि ऐसा पूरे करिअर के दौरान होता है। बता दें कि 'नादानियां' की कई लोगों ने जमकर खिल्ली उड़ाई है। इब्राहिम और खुशी की एक्टिंग तो खास तौर से लोगों के निशाने पर रही है। स्टारकिड्स होने से लोगों को उनसे काफी अपेक्षाएं थीं, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।

खुशी की तो यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह ‘द आर्चीज’ और ‘लवयापा’ में नजर आई थीं। जहां कुछ लोगों ने ऐसी फिल्म को स्ट्रीम करने के लिए नेटफ्लिक्स को फटकार लगाई, वहीं कुछ ने कहा कि ये फिल्म माफी के लायक भी नहीं है। लोगों का कहना है कि फिल्म की कहानी नादानियां नहीं, बल्कि नासमझियों से भरपूर है। इस फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका