न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रीदेवी को जन्मदिन पर बेटियों और पति ने ऐसे किया याद, गोविंदा ने कर ली थी एकसाथ 75 फिल्में साइन...

दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी ने 6 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 80-90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्मों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Aug 2024 12:56:53

2 News : श्रीदेवी को जन्मदिन पर बेटियों और पति ने ऐसे किया याद, गोविंदा ने कर ली थी एकसाथ 75 फिल्में साइन...

दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी ने 6 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 80-90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। श्रीदेवी का कद इतना बढ़ गया था कि उन्हें ‘लेडी अमिताभ’ तक का दर्जा मिल गया। बहरहाल आज मंगलवार (13 अगस्त) को दिवंगत श्रीदेवी का 61वां जन्मदिन है। इस मौके श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने मां को याद करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बड़ी बहन जान्हवी कपूर के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की है।

यह उनके घर में फ्रेम की हुई एक तस्वीर है, जो आपको पुरानी यादों में ले जाती है। इसमें दोनों बहनें मां के साथ हैं। जहां खुशी छोटे बालों में क्यूट लग रही हैं वहीं जान्हवी तस्वीर क्लिक किए जाने के दौरान मस्ती करती दिखीं। जान्हवी फनी पोज दे रही हैं। इस बीच जान्हवी ने तिरुमाला मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने तिरुमाला मंदिर के दर्शन किए। जान्हवी ने मां के साथ बचपन की फोटो शेयर की है।

एक तस्वीर में वह खुशी से खिलखिलाती दिख रही हैं। कैप्शन में जान्हवी ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मम्मा...मैं आपसे प्यार करती हूं।” जैसे ही रात को घड़ी में 12 बजे और तारीख बदली श्रीदेवी के पति फिल्ममेकर बोनी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर पत्नी की एक एडिटेड फोटो शेयर की। यह तस्वीर श्रीदेवी की साल 2012 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से है। बोनी ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय जान।” इसके बाद बोनी के छोटे भाई एक्टर संजय कपूर ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया। बता दें कि श्रीदेवी ने 4 साल की उम्र में अपने करिअर की शुरुआत की थी। अमिताभ और जीतेंद्र के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी।

साल 1986 में करिअर शुरू करने वाले गोविंदा को दिलीप कुमार ने दी थी यह सलाह

सुपरस्टार गोविंदा पिछली बार साल 2019 में ‘रंगीला राजा’ में दिखाई दिए थे। उन्होंने 1980-90 के दशक में कई जबरदस्त फिल्में कीं। गोविंदा ने डेविड धवन के साथ कई कॉमेडी फिल्मों में काम किया। गोविंदा की ‘राजा बाबू’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘दूल्हे राजा’, ‘आंटी नंबर 1’, ‘कुली नंबर 1’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘पार्टनर’ समेत कई फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें लोग आज भी खूब पसंद करते हैं। जब गोविंदा करिअर के शुरुआती दौर में ही थे तो उन्हें 75 फिल्मों का ऑफर मिल गया था और उन्होंने ये फिल्में साइन भी कर ली थीं।

फिर दिग्गज दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की सलाह पर उन्होंने इनमें से 25 फिल्में छोड़ दी थीं। गोविंदा ने एक इंटरव्यू में बताया कि जिस वक्त मैंने 75 फिल्में एक साथ साइन की थी उस समय मेरी उम्र महज 21 साल थी और मुझे फिल्म के ऑफर पर ऑफर मिलते जा रहे थे। मैं फिल्म लाइन में क्या आया, मुझे फिल्म लाइन थमा दी गई थी। ऊपर वाले ने फिल्मों की लाइन लगा दी थी कि भैया इसे संभालिए।

जब 75 फिल्मों में से दिलीप जी ने 25 छोड़ने के लिए कहा तो मैंने उन्हें बताया कि फिल्ममेकर्स मुझे पहले ही साइनिंग अमाउंट दे चुके हैं। मैं पैसे कैसे लौटाऊंगा? तब दिलीप जी ने मुझसे कहा कि सब ऊपर वाले पर छोड़ दो वो सब करेंगे। मैं उनकी सलाह मान गया। गोविंदा ने करिअर की शुरुआत साल 1986 में फिल्म ‘लव 86’ से की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री