न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘महारानी 3’ का ट्रेलर रिलीज, हुमा कुरैशी लेंगी बदला, ‘योद्धा’ के टीजर में दिखा सिद्धार्थ का धांसू अंदाज

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी 'महारानी 3' वेब सीरीज के साथ एक बार फिर ‘रानी भारती’ बनकर लौट रही हैं। यह इस साल के मोस्ट अवेटेड सीरीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 Feb 2024 6:57:27

2 News : ‘महारानी 3’ का ट्रेलर रिलीज, हुमा कुरैशी लेंगी बदला, ‘योद्धा’ के टीजर में दिखा सिद्धार्थ का धांसू अंदाज

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी 'महारानी 3' वेब सीरीज के साथ एक बार फिर ‘रानी भारती’ बनकर लौट रही हैं। यह इस साल के मोस्ट अवेटेड सीरीज के सीक्वल्स में से एक है जिसका दमदार ट्रेलर आज सोमवार (19 फरवरी) को रिलीज हो गया। हुमा जनता और अपने साथ हुई नाइंसाफी का बदला लेने वापस आई हैं। 'महारानी 3' के पहले दो सीजन को दर्शकों ने खूब सराहा था। हुमा सत्ता की आड़ में हो रहे घोटालों से पर्दा उठाने, भ्रष्टाचारियों को साइडलाइन करने और फिर जेल जाने के बाद अब 12वीं पास हो गई हैं।

वह हक लेने के लिए लड़ाई करती दिखेंगी। ट्रेलर में दिखाया गया है कि हुमा के बच्चों पर अटैक किया जाता है और जहरीली शराब से लोगों की मौत हो जाती है। इन सबके बीच सत्ता पर कब्जा किए हुए भ्रष्टाचारी अपनी रोटियां सेंकने में जुटे हैं। हुमा ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “बंदूक कमजोर लोग चलाते हैं, समझदार लोग दिमाग चलाते हैं। 'महारानी 3' में रानी का बदला देखें।”

'महारानी 3' नरेन कुमार और डिंपल खरबंदा द्वारा निर्मित है, सुभाष कपूर द्वारा क्रिएटेड और सौरभ भावे द्वारा निर्देशित है। इस एंटरटेनर स्टोरी में हुमा सहित अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कानी कुसरुति, अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिब्येंदु भट्टाचार्य और सोहम शाह ने खास रोल प्ले कर रहे हैं। यह 7 मार्च से OTT प्लेटफॉर्म सोनी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

huma qureshi,actress huma qureshi,web series maharani 3,maharani 3,maharani 3 trailer,yodha movie,yodha teaser,sidharth malhotra,disha patni

‘योद्धा’ में ताबड़तोड़ एक्शन और फाइट करते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आज सोमवार (19 फरवरी) को मेकर्स ने फिल्म का टीजर शेयर कर दिया है, जिसे देख फैंस के बीच खलबली मच गई है। टीजर में सिद्धार्थ ताबड़तोड़ एक्शन और फाइट करते दिख रहे हैं। टीजर की शुरुआत एक प्लेन के हाईजैक से होती है। सिद्धार्थ कमांडो के रूप में एंट्री लेते हैं और फिर दुश्मनों के पसीने छुड़ाते हैं। सिद्धार्थ आतंकियों के साथ जबरदस्त एक्शन करते हैं। एक्ट्रेस दिशा पाटनी एयर होस्टस के किरदार में हैं।

हालांकि उनकी सिर्फ एक झलक ही देखने को मिली। 'योद्धा' 15 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसमें राशि खन्ना भी हैं। धर्मा प्रोडक्शन फिल्म 'योद्धा' हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान द्वारा निर्मित है। फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी है। बता दें कि इस फिल्म का पोस्टर बेहद ही शानदार तरीके से जमीन से कई फीट ऊपर ऊंचाई पर शेयर किया गया था। उस पर सिद्धार्थ बंदूक लिए हुए दिखाई दे रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम