न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हुमा कुरैशी ने इस बात के लिए किया दीपिका का सपोर्ट, इस एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

पिछले साल OTT पर करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन आया था। इसमें कई चर्चित बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 Feb 2024 1:13:10

2 News : हुमा कुरैशी ने इस बात के लिए किया दीपिका का सपोर्ट, इस एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

पिछले साल OTT पर करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन आया था। इसमें कई चर्चित बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। इसके एक एपिसोड में एक्टर रणवीर सिंह और उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आए थे। इसमें दीपिका ने एक ऐसी बात कह दी थी, जिससे उन्हें सोशल मीडिया पर खूब घेरा गया। दीपिका ने कहा था कि रणवीर से अपने शुरुआती दौर के रिश्ते में एक ऐसा समय भी था, जब वह दूसरे लड़कों को देख रही थीं।

हालांकि उनका कमिटमेंट हमेशा रणवीर के प्रति ही था और दोनों एक-दूसरे की तरफ आकर्षित होते थे। अब एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने इस बात को लेकर दीपिका का सपोर्ट किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हुमा ने दीपिका की आलोचना करने वालों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब क्या बोल सकते हैं। ये सब बेकार की बात है। मुझे लगता है कि जैसा वो सोच रहे हैं, बस उस तरह का मजेदार खाना परोस कर उन्हें दे दो।

मुझे नहीं समझ आता कि यह सब क्या है। बिना किसी कारण के किसी के पीछे पड़ना या आलोचना करना ठीक नहीं है। अगर कोई काली ड्रेस पहनता है, तो उसे ट्रोल कर दो, अगर कोई काली ड्रेस नहीं पहनता है, तो उसे ट्रोल कर दो। मतलब उसका पीछा मत छोड़ो। हुमा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी अगली फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ है। हुमा ‘जॉली एलएलबी 2’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘एक थी डायन’ और ‘बदलापुर’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग से वाहवाही लूट चुकी हैं।

आयशा टाकिया को उनके लुक्स को लेकर किया गया था ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया जवाब

एक्ट्रेस आयशा टाकिया (37) को हाल ही एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह लंबे समय से लाइमलाइट और फिल्मों से दूर हैं। आयशा को देखकर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लग गए। आयशा को ओवरवेट और लुक्स को लेकर बहुत नेगेटिव कमेंट्स मिले। अब आयशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। आयशा ने अपनी एक फोटो साझा की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “प्यार और शांति।’

इसके अलावा आयशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा है, “आप उसे कंट्रोल नहीं कर सकते कि लोग आपकी एनर्जी को कैसे ले रहे हैं। जो भी आप करते हैं या कहते हैं उसे बहुत फिल्टर किया जाता है या लेंस से देखा जाता है। बस आप जो कर रहे हो उसे प्यार के साथ करो।” बता दें कि आयशा फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले मॉडल थीं।

उन्होंने ‘टार्जन द वंडर कार’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला। फिर वह ‘दिल मांगे मोर’, ‘डोर’, ‘नो स्मोकिंग’, ‘वॉन्टेड’, ‘सलाम ए इश्क’ और ‘पाठशाला’ जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। उनकी पिछली फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई ‘मोड़’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम