न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋतिक रोशन ने इस बात के लिए की अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान की तारीफ, सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे रिएक्शन

एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान तलाक के बाद भी काफी अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में ऋतिक ने सुजैन के लिए इंस्टाग्राम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Mar 2025 11:19:03

ऋतिक रोशन ने इस बात के लिए की अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान की तारीफ, सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे रिएक्शन

एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान तलाक के बाद भी काफी अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में ऋतिक ने सुजैन के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी। सुजैन एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और अपने करिअर में एक नई उपलब्धि हासिल की है। सुजैन ने हैदराबाद में अपना दूसरा चारकोल प्रोजेक्ट लॉन्च किया। ऋतिक ने इस पर सुजैन की तारीफ की है। ऋतिक ने लिखा, “सपनों से सच्चाई। सुजैन, आप पर बहुत गर्व है।

मुझे याद है 20 साल पहले आप इसी कॉनसेप्ट को लेकर सपने देखती थीं, आज जब हैदराबाद में दूसरा चारकोल प्रोजेक्ट लॉन्च कर रही हैं, तो मैं उस छोटी लड़की की तारीफ करने के अलावा कुछ नहीं कर सकता जिसने कई साल पहले सपना देखने की हिम्मत दिखाई थी।” ऋतिक ने अपने कैप्शन में एक मजेदार टच देते हुए लिखा, “पी.एस. : स्टोर, स्टोर से ज्यादा आर्ट म्यूजियम जैसा दिखता है! सच में, आप लोग यहां एंट्री के लिए टिकट चार्ज कर सकते हो!”

इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा कि आखिर इन लोगों का तलाक क्यों हुआ था। दूसरे ने लिखा, “डायवोर्स गोल्स।” तीसरे ने कहा, “भाई अभी भी इन्हें प्यार करते हैं।” उल्लेखनीय है कि फिल्ममेकर व एक्टर राकेश रोशन के बेटे ऋतिक और एक्टर संजय खान की बेटी सुजैन की शादी साल 2000 में हुई थी। साल 2014 में उनका तलाक हो गया। आज तक तलाक की असल वजह सामने नहीं आई है। कपल के दो बेटे ऋहान (18) और ऋधान (15) हैं। वे मिलकर इनकी परवरिश कर रहे हैं और अक्सर उनके साथ वेकेशन एन्जॉय करते और उन्हें फैमिली टाइम बिताते हुए देखा जाता है।

ऋतिक रोशन अब सबा आजाद और सुजैन खान कर रहीं अर्सलान गोनी को डेट

वैसे दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। ऋतिक कई सालों से एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। सबा रोशन परिवार के हर फंक्शन में नजर आती हैं। दूसरी ओर सुजैन एक्टर अर्सलान गोनी को चाहती हैं। उन्हें कई जगहों पर साथ स्पॉट किया जाता है और वे सोशल मीडिया पर खुलकर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते हैं।

ऋतिक इन दिनों अपनी फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में एक डांस सीक्वेंस की रिहर्सल के दौरान उन्हें चोट लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक ने खुद को थोड़ा ज्यादा पुश कर दिया, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई। इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं, जिनके पिता एक्टर देब मुखर्जी का होली के दिन निधन हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी