न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋतिक ने इस अंदाज में दी सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान को बधाई, बर्थडे बॉय तैमूर पर बुआ ने यूं लुटाया प्यार

ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2014 में तलाक ले लिया था। वे दोनों अपने-अपने पार्टनर सबा आजाद और अर्सलान गोनी के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Dec 2023 6:39:17

2 News : ऋतिक ने इस अंदाज में दी सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान को बधाई, बर्थडे बॉय तैमूर पर बुआ ने यूं लुटाया प्यार

ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2014 में तलाक ले लिया था। वे दोनों अपने-अपने पार्टनर सबा आजाद और अर्सलान गोनी के साथ जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। खास बात ये है कि ऋतिक और सुजैन अपने दोनों बेटों रेहान और रिदान के लिए आज भी एक हैं और उनका मिलकर पालन-पोषण कर रहे हैं। इस बीच ऋतिक ने मंगलवार (19 दिसंबर) को सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

ऋतिक ने इसके लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया। ऋतिक ने लेंस के लिए पोज़ देते हुए काली टी-शर्ट और नीली डेनिम पहने अर्सलान की एक आकर्षक तस्वीर साझा की है। ऋतिक ने कैप्शन में लिखा-“जन्मदिन मुबारक हो भाई यार। @arslangoni आपको एक सुपरसोनिक वर्ष की शुभकामनाएं देता हूं।” सोशल मीडिया पर ऋतिक की यह पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। इस बीच सुजैन ने अर्सलान के लिए ग्रैंड पार्टी होस्ट की। इसमें बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने शिरकत की।

इसमें अर्सलान के भाई अली गोनी व उनकी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन, सोनल चौहान, मिजान जाफरी, एकता कपूर, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन सहित कई सितारे पहुंचे। ऋतिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगे। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसमें ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी पहली बार बनी है। साथ ही अनिल कपूर भी होंगे।

सैफ और करीना के बेटे तैमूर 7 साल के हुए, पटौदी पैलेस में मना जश्न

करीना कपूर और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान का आज बुधवार (20 दिसंबर) को जन्मदिन है। तैमूर 7 साल के हो गए हैं। पटौदी पैलेस में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके की फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। सैफ व तैमूर दोनों पिंक शर्ट पहने नजर आए। सैफ के छोटे बेटे जेह उनकी गोद में बैठे दिखे।

तैमूर ने जेह संग जमकर मस्ती की। तैमूर की बड़ी बुआ सबा अली खान ने भी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक फोटो में तैमूर अपने अब्बा सैफ के साथ ट्विनिंग कर पोज देते नजर रहे हैं। इस फोटो को देख कर लग रहा है कि बर्थडे पर पिंक ड्रेस कोड रखा गया है। एक फोटो में तैमूर व जेह कॉटन केंडी खाते नजर आ रहे हैं।

सबा ने अपने भतीजे की फोटो शेयर कर कैप्शन में प्यार भी लुटाया है। उन्होंने लिखा-“तुम्हें 7वां जन्मदिन मुबारक हो। मैं तुम्हारी अच्छी जिंदगी के लिए दुआ करती हूं। एक दिन तुम बहुत अच्छे इंसान बनोगे।” बता दें कि करीना और सैफ दोनों बच्चों के साथ हमेशा टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम