न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋतिक ने सबा के जन्मदिन पर जमकर लुटाया प्यार, भतीजे के 13 दिन का होने पर कंगना ने शेयर की Photos

एक्टर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सबा आजाद आज बुधवार (1 नवंबर) को बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सबा 38 साल की हो गईं। इस मौके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 Nov 2023 6:32:30

2 News : ऋतिक ने सबा के जन्मदिन पर जमकर लुटाया प्यार, भतीजे के 13 दिन का होने पर कंगना ने शेयर की Photos

एक्टर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सबा आजाद आज बुधवार (1 नवंबर) को बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सबा 38 साल की हो गईं। इस मौके पर ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सबा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए रोमांटिक नोट लिखा। ऋतिक (49) ने कैप्शन में लिखा, “हम सभी एक ऐसी जगह की तलाश करते हैं, जहां पर हमें सुकून मिले, ऐसी पार्टनरशिप जहां हम सुरक्षित महसूस करे सके।

ऐसा पार्टनर जिसके साथ हम दिल खोलकर जिंदगी से कह सकें कि बताओ तुम और क्या-क्या देने वाली हो, हम रोमांच से गुजरने के लिए तैयार हैं। मैं तुम्हारे साथ ऐसा ही महसूस करता हूं। घर जैसा.. जहां से एडवेंचर की शुरुआत होती है। तुम जैसी हो वैसी होने के लिए शुक्रिया, चलो एक नए एडवेंचर पर निकलते हैं.. हैप्पी बर्थडे माई लव। तुम मेरा घर हो, जहां से रोमांच की शुरुआत होती है। दुनियादारी निभाते हुए भी एक जादुई एहसास होता है और मैंने तुमसे ये सब सीखा है।”

इस पोस्ट पर ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने कमेंट करते हुए लिखा, “ओह…आप दोनों के लिए बहुत सारा प्यार।” एक्ट्रेस प्रीति जिंटा समेत कई सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में सबा को बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस श्रुति हासन और ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया। बता दें कि ऋतिक और सबा एक-दूसरे को साल 2021 से डेट कर रहे हैं।

बुआ बनकर बहुत खुश हैं कंगना रनौत, हिमाचल में की पूजा

एक्ट्रेस कंगना रनौत हाल ही में बुआ बनी हैं। वह काफी खुश हैं। जब से कंगना बुआ बनी हैं, तब से लगातार भतीजे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने फैंस के लिए भतीजे की फोटो शेयर की है। भतीजे ‘अश्वत्थामा’ को पैदा हुए 13 दिन बीत चुके हैं। ऐसे में उनके घर हिमाचल प्रदेश में एक छोटी सी पूजा रखी गई, जिसे सब लोगों ने मिलकर सेलिब्रेट किया।

इस परंपरा को गंत्राला कहा जाता है। कंगना ने सेरेमनी में पिंक साड़ी पहनी और वे बहुत खूबसूरत लग रही थीं। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो पोस्ट करने के साथ कैप्शन में लिखा,“हिमाचल में हमारी परंपरा है गंत्राला, जो बच्चे के जन्म के 13वें दिन परिवार द्वारा आयोजित एक छोटी पूजा है। यह अश्वत्थामा का गंत्राला है, अब वह अपने घर से बाहर निकलने और दुनिया से मिलने के लिए आजाद है।''

अश्वत्थामा व्हाइट कुर्ता पायजामा पहने सोता दिख रहा है। कंगना के भाई बेटे के माथे पर लाल तिलक लगा रहे हैं। अगली फोटो में कंगना नए माता-पिता की झलक पेश करती हैं। कंगना ने अपने माता-पिता की फोटो भी पोस्ट की, जिसमें वे मुस्कुरा रहे हैं। कंगना ने एक कैप्शन में लिखा कि उन्होंने अपने माता-पिता को कभी इतना खुश नहीं देखा। अश्वत्थामा का जन्म 20 अक्टूबर को हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार