न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पान मसाला का एड करने पर ऋतिक से नाराज हुए फैंस, अब इस एक्ट्रेस ने कोलकाता केस पर जताई चिंता

ऋतिक रोशन (50) को फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा हो गए हैं। वे अब तक कई चुनौतीपूर्ण रोल कर चुके हैं। उनके खाते में कई सुपरहिट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 Aug 2024 2:18:19

2 News : पान मसाला का एड करने पर ऋतिक से नाराज हुए फैंस, अब इस एक्ट्रेस ने कोलकाता केस पर जताई चिंता

ऋतिक रोशन (50) को फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा हो गए हैं। वे अब तक कई चुनौतीपूर्ण रोल कर चुके हैं। उनके खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। ऋतिक की पिछली फिल्म ‘फाइटर’ इसी साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट रही और ऋतिक को उनकी परफोरमेंस के लिए खूब तारीफ मिली। ऋतिक अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस उनकी हर गतिविधि पर बराबर नजर रखते हैं।

वे यूं तो ऋतिक पर खूब प्यार लुटाते हैं, लेकिन जब उनकी कोई बात पसंद नहीं आती तो इसका विरोध भी करते हैं। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है, जिससे ऋतिक को ट्रॉल किया जा रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर ऋतिक का एक वीडियो सामने आया है, जो कि पान मसाला ब्रांड का विज्ञापन है। इसमें ऋतिक पान मसाला सिग्नेचर ब्रांड के कार्डमम सीड्स-सिल्वर पर्ल्स को प्रमोट करते देखे जा सकते हैं। ऋतिक को ऐसा करते देख उनके फैंस नाराज हो गए हैं।

एक ने लिखा, “ऋतिक की इतनी क्लीन इमेज है और वह इस तरह का विज्ञापन कर उसे बिगाड़ रहे हैं।” दूसरे ने लिखा, “इससे साबित होता है कि चाहे सोशल मीडिया पर कितना ही हल्ला हो जाए, ये ऐसे काम करना जारी रखेंगे। उन्हें इन सबसे फर्क नहीं पड़ता। वॉर 2 आएगी और इस फिल्म पर दाएं, बाएं, सेंटर, हर जगह से पैसों की बारिश होगी। आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।” उल्लेखनीय है कि पान मसाला ब्रांड के लिए अजय देवगन, अक्षय कुमार और शाहरुख खान तक ट्रॉलिंग का सामना कर चुके हैं। एक ब्रांड को एन्डोर्स करने को लेकर तीनों की काफी फजीहत हुई थी।

Hrithik Roshan,actor hrithik roshan,hrithik pan masala ad,shahrukh khan,Akshay Kumar,ajay devgn,shabana azmi,actress shabana azmi,kolkata case

शबाना आजमी ने कहा,पितृसत्ता को समाप्त करने की जरूरत

शबाना आजमी (73) उन चुनींदा एक्ट्रेस में शामिल हैं, जिन्होंने आर्ट और कमर्शियल दोनों सिनेमा में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। प्रख्ताय लेखक व गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी शबाना देश के विभिन्न मुद्दों पर जब-तब अपनी राय भी रखती हैं। शबाना ने फिलहाल कोलकाता रेप एंड मर्डर केस पर गहरी चिंता और नाराजगी जताई है। शबाना ने इस घटना को ‘बेहद खतरनाक’ करार दिया।

शबाना ने पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान घटना की तुलना 2012 के निर्भया कांड से की। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि जस्टिस वर्मा समिति के गठन के बावजूद महिलाओं के खिलाफ हो रहे इस तरह के जघन्य अपराधों में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि इतने सालों के बाद भी हम वहीं खड़े हैं और कुछ भी नहीं बदला। महिलाओं को किसी वस्तु की तरह समझना बंद करना होगा। हमारे समाज में गहरी जड़ें जमा चुकी पितृसत्ता को समाप्त करने की जरूरत है।

बता दें शबाना पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘घूमर’ में नजर आई थीं। करीना कपूर खान और प्रीति जिंटा ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। करीना ने लिखा, “12 साल बाद भी वही कहानी, वही विरोध लेकिन हम अभी भी बदलाव का इंतजार कर रहे हैं।” प्रीति ने भी गुस्सा जाहिर करते हुए घटना को 'दिल दहला देने वाली' और 'घृणित' बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री